ठेकेदार के खिलाफ नैनीताल दुग्ध संघ लालकुआं के ठेका कर्मियों का शहीद स्मारक पर धरना प्रदर्शन शुरू, देखें वीडियो

खबर शेयर करें -

लालकुआं: नैनीताल दुग्ध संघ के दर्जनों ठेकेदारी श्रमिकों ने दुग्ध संघ में लेवर सप्लाई करने वाली माँ भगवती पिताम्बरी एवं मै0 रिद्व सिद्धि इन्टरप्राइजेज कंपनी पर लाखों रुपये के पीएफ व ईएसआई का फंड हड़पने का आरोप लगाते हुए शहीद स्मारक पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। इस दौरान प्रदर्शनकारी लेबर सप्लाई करने वाले फर्म व दुग्ध संख्या अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप लगा रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  श्रीकृष्ण का जीवन हमें सच्चाई और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है: गोकुलानंद उपाध्याय

शनिवार की प्रातः नैनीताल दुग्ध संघ के दर्जनों फिलिंग व पैकिंग करने वाले दर्जनों ठेका कर्मी शहीद स्मारक पर पहुंच गए। जिन्होंने दुग्ध संघ प्रशासन व जिला प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन शुरू कर दिया है। इस दौरान श्रमिको का कहना था कि उन्हें कई वर्षों से ईपीएफ आदि का भुगतान नही किया जा रहा है। जबकि उनके वेतन से पैसा काटने के बावजूद ठेकेदार के द्वारा अक्टूबर 2018 से भविष्य निधि व ईएसआई के कार्यालय में पैसा जमा नहीं किया जा रहा है। जिससे कर्मचारियों को पीएफ ईएसआई की सुविधा नहीं मिल पा रही है। दुग्ध संघ की मिलिभगत से ठेकेदार कर्मचारियों के हकों पर डाका डाल रहे हैं। जिसकी सूचना दुग्ध संघ के सामान्य प्रबंधक विधायक समेत तमाम अधिकारियों को दी जा चुकी है लेकिन कोई भी सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि उनका पीएफ व ईएसआई का पैसा जमा नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस अवसर पर खीम सिंह, लक्ष्मी दत्त, दीनदयाल, ललित बिष्ट, सुनील सिंह, दान सिंह, तरुण कुमार, मोहन चन्द्र मिश्रा, दीपक दानु, श्याम दत्त गरवाल, गोपाल सिंह मेहरा, सुरेश चंद्र, राजेंन्द्र अधिकारी, शेर सिंह, ललित सिंह, लक्ष्मण नेगी समेत कई लोग मौजूद थे।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता से मोटाहल्दू तक गुलदार का आतंक: मंदिर के पुजारी पर झपटा, सुरक्षा के मद्देनजर स्कूल में करनी पड़ी छुट्टी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  वरिष्ठ कांग्रेस नेता नंदन दुर्गापाल ने दी जन्माष्टमी की शुभकामनाएं: कहा—श्रीकृष्ण के संदेश भारतीय संस्कृति में भरते हैं नई ऊर्जा