डंडा लेकर घर में छुपे गुलदार को पकड़ने गए थे रेंजर, गुलदार ने हमला कर किया घायल

खबर शेयर करें -

आजकल गुलदार काफी चर्चाओं में नजर आ रहा है। जगह जगह गुलदार के देखे जाने की खबर सामने आ रही है। ऐसी ही एक खबर ऋषिकेश से सुनने को मिल रही है। जी हाँ ऋषिकेश के मीरा नगर में गुलदार देखे जाने की खबर मिली है। बताया जा रहा है कि एक घर में घुसा गुलदार, जिसके कारण लोगों में अफरा तफरी मच गयी है। जानकारी मिलते ही विभाग की टीम भी जल्दी ही इस इलाके में पहुँच गयी थी। आईये आपको इसके विषय में पूरी जानकारी देते हैं।

घर में घुसा गुलदार

ऋषिकेश के मीरा नगर गली नंबर 14 में 7 अप्रैल की सुबह को एक घर में घुसा गुलदार। जिसके कारण लोगों में दहशत मच गयी है। गुलदार दिखने के बाद लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम वहां पहुंची। टीम ने गुलदार को पकड़ने के पूरे प्रयास किये। लेकिन गुलदार उनकी चपेट में नहीं आया। वन विभाग की टीम अभी भी गुलदार को पकड़ने के पूरे प्रयास कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  बुजुर्ग महिला के घर में चोरी: बक्से से सोने-चांदी के लाखों के जेवरात गायब, अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

गुलदार ने रेंजर अधिकारी को कर दिया घायल

टीम पहुँचने के पश्चात आस पास के लोगों ने टीम को बताया कि गुलदार एक घर में घुसा है। इस घर का अभी निर्माण ही हो रहा था। इसके बाद रेंज अधिकारी ललित मोहन सिंह नेगी और एक कर्मचारी गुलदार को पकड़ने के लिए उस निर्माणाधीन घर में घुसे। जैसे ही वे लोग उस घर में घुसे, गुलदार बहार की ओर भागने लगा। जिसके चलते गुलदार ने रेंज अधिकारी को भी घायल कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं के हल्दूचौड़ चौराहे पर दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से स्कूटी सवार कमल पांडे की मौके पर मौत

घर से निकल गया गुलदार

  • इस घर से निकलने के बाद गुलदार वहीं पास में एक एक प्लाट में चला गया।
  • इस प्लाट में गुलदार एक केले के पेड़ के पीछे जाकर छिप गया।
  • उसको पकड़ने के लिए विभाग की टीम वहां पहुंची।
  • लगभग 5 घंटे तक गुलदार उस पेड़ के पीछे ही छुपा रहा।
  • विभाग ने यहाँ भी उसको पकड़ने की पूरी कोशिश की।
  • उसके बाद गुलदार यहाँ से भी भाग गया।
  • और एक गेहूं के खेत में जाकर छुप गया।
  • लेकिन तब भी वह टीम के द्वारा पकड़ा नहीं गया।
  • विभाग की टीम अभी भी गुलदार को पकड़ने की पूरी कोशिश कर रही है।
यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं के हल्दूचौड़ चौराहे पर दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से स्कूटी सवार कमल पांडे की मौके पर मौत
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad