डंपर की चपेट में आकर युवक की मौत, रेलवे ठेकेदार के यहां मुंशी का काम करता था युवक

खबर शेयर करें -

काशीपुर: डंपर की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गयी. युवक रेलवे ठेकेदार के यहां मुंशी का काम करता था. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. घटना के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया.

बीती रात राजेश कुमार अपने मित्र भारत कुमार के साथ बाइक से शहर की ओर आ रहा था. इसी दौरान ग्राम गिरधई के पास सामने से आ रहे डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि राजेश की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि भारत मामूली रूप से घायल हो गया

यह भी पढ़ें 👉  नगर पंचायत लालकुआं के 60 वर्ष पूर्ण कर चुके नागरिकों के लिए वृद्धावस्था पेंशन हेतु आवेदन की सूचना

पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. इस दौरान डंपर चालक मौका पाकर फरार हो गया. पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया है. राजेश लालपुर में बन रहे रेलवे के अंडर पास निर्माण कार्य में ठेकेदार के यहां मुंशी का काम करता था. राजेश पुत्र जगदीश सिंह उत्तर प्रदेश के जिला मुरादाबाद के ग्राम सकटपुरा का निवासी था.

यह भी पढ़ें 👉  किच्छा में बेटी की सगाई की दावत के लिए गोकशी: गोवंश स्क्वाड ने दो तस्करों को 20 किग्रा गोमांस के साथ किया गिरफ्तार
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  रानीबाग चित्रशिला घाट पर भीषण हादसा: गौला नदी में अचानक आए उफान से शवों समेत बह गईं दो चिताएं, परिजनों में हड़कंप