डयूटी से लापरवाही बरतने पर दो पंतनगर के दो कांस्टेबल निलंबित

खबर शेयर करें -


रुद्रपुर: डयूटी में लापरवाही बरतने पर एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने पंतनगर थाने में तैनात दो पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया है।
पिछले दिनों पंतनगर के थानाध्यक्ष मदन मोहन जोशी ने थाने में तैनात कांस्टेबल सुरेंद्र सिंह व नरेंद्र यादव के खिलाफ अनुशासनहीनता एवं ड्यूटी पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए एसएसपी दलीप सिंह कुंवर को एक रिपोर्ट भेजी थी। जिसके बाद थानाध्यक्ष की रिपोर्ट का संज्ञान लेते हुए शनिवार को एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने दोनों पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया है। एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि दो दिन पहले दोनों पुलिस कर्मियों की डयूटी गश्त पर थी। लेकिन वह डयूटी से गायब थे। इसकी रिपोर्ट के आधार पर उन्हें निलंबित किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मानसून की आफत: कुमाऊं में मूसलाधार बारिश से नदियां उफान पर, देहरादून समेत 9 जिलों में भारी बारिश का 'यलो अलर्ट'

उन्होंने कहा कि डयूटी में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी दिलीप सिंह कुंवर द्वारा अनुशासनहीनता वो ड्यूटी के दौरान लापरवाही पर की गई इस सख्त कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं के यूसीएफ कॉम्प्लेक्स में ध्वस्तीकरण पर उपखनिज खनन की शिकायत: एसडीएम रेखा कोहली ने किया औचक निरीक्षण, परियोजना प्रबंधक तलब
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  विधायक निधि खर्च में गोपाल राणा अव्वल, यशपाल आर्य फिसड्डी; त्रिलोक सिंह चीमा तीसरे पायदान पर