डालाकोटी परिवार के बाद बेखर हुए लोगो की सहायता को आगे आये समाजसेवी सुभम अंडोला

खबर शेयर करें -

 

लालकुआं: आपदा पीड़ितों को सहायता के लिए मदद के हाथ बढ़ने लगे है। बिन्दुखत्ता के इंद्रानगर द्वितीय गौला नदी में आई बाढ़ की चपेट में आने से बेखर हुए ग्रामीणों को कांग्रेस नेता किरन डालाकोटी व संध्या डालाकोटी द्वारा भूमि दान देने के बाद समाजसेवी सुभम अंडोला के द्वारा बाद पीड़ितों को 51 हजार रुपये की सहायता दी है।
यह भी पढ़े 👉 बिन्दुखत्ता में आपदा पीड़ितों ने सुनाई भाजपा नेताओ को खरीखोटी, देखें वीडियो
बता दें कि गत दिनों आई भीषण बरसात के चलते गोला नदी ने विकराल रूप धारण कर लिया था। जिसके चलते बिंदुखत्ता के इंदिरानगर द्वितीय निवासी कई ग्रामीणों के घर गोला नदी में समा गई। जिसके बाद कांग्रेस नेत्री संध्या डालाकोटी व किरन डालाकोटी ने बेघर हुए चार लोगों को बिन्दुखत्ता में 5 -5 सौ स्क्वायर फीट भूमि देने का ऐलान किया है। इधर शुक्रवार को हल्दुचौर के प्रतिष्ठित युवा व्यवसाई शुभम अंडोला द्वारा इंदिरा नगर द्वितीय पहुंचकर अपने पुत्र दक्ष के हाथों से बेघर हुए परिवारों को ₹51000 की नगद सहायता राशि प्रदान की। उनके इस कार्य पर क्षेत्र के लोगों द्वारा सराहना की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  चैती मेले के ठेके में बड़ा खेल!करोड़ों रुपये डकार ठेकेदार हुआ फरार, आखिर किसकी शह पर खाली रह गया सरकारी खजाना?


यह भी पढ़े 👉 कार्यकर्ता करेंगे जिसका स्वागत, उसकी होगी एंट्री : हरीश रावत
इस दौरान बलवंत सम्मल, भैरव दत्त खोलिया, विक्की बिष्ट, कमल पांडे, सोनू चंदोला, राजेश धामी, पुष्कर नेगी, राजेंद्र बिष्ट, विरेन्दर बोरा आदि समाजसेवी शुभम अंडोला के साथ मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी RTO कार्यालय में दो कर्मचारियों के विवाद के बाद फायरिंग: अलमारी में लगी गोली, दफ्तर में मचा हड़कंप, आरोपी कर्मचारी फरार
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  रानीबाग चित्रशिला घाट पर भीषण हादसा: गौला नदी में अचानक आए उफान से शवों समेत बह गईं दो चिताएं, परिजनों में हड़कंप