डी-बाली ग्रुप द्वारा आयोजित प्रदर्शनी का पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार ने किया शुभारंभ

खबर शेयर करें -

काशीपुर। डी-बाली ग्रुप द्वारा विगत वर्षों की भर्ती इस बार भी जेल रोड पर पार्किंग स्थल पर दिव्यांग बच्चों द्वारा बनाएं गए सामान की प्रदर्शनी का आयोजन किया जिसका उद्घाटन पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार द्वारा किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम की आयोजक एवं डी -बाली ग्रुप की मैनेजिंग डायरेक्टर श्रीमती उर्वशी बाली एवं आम आदमी पार्टी के चुनाव कैंपेन कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बाली भी मौजूद रहे। दिव्यांग बच्चों द्वारा बनाए गए सामान को देखकर सभी आश्चर्यचकित रह गए ।

यह भी पढ़ें 👉  रानीबाग चित्रशिला घाट पर भीषण हादसा: गौला नदी में अचानक आए उफान से शवों समेत बह गईं दो चिताएं, परिजनों में हड़कंप

मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार ने दिव्यांग बच्चों को शुभकामनाएं दी एवं कहां कि शरीर से पूरी तरह फिट बच्चों को इन दिव्यांग बच्चों से सबक सीखना चाहिए कि इन दिव्यांग बच्चों ने अपना समय मोबाइल आदि देखने पर खर्च करने के बजाय रचनात्मक सोच बनाकर जो सामान बनाया है यही सोच यदि वह बच्चे भी बनाएं जो अच्छे खासे हैं मगर अपना समय मोबाइल देखने या फिर दूसरी फिजूल कीबातों पर खर्च करते हैं । सभी माताओं पिताओं को भी इन दिव्यांग बच्चों की रचनात्मक सोच से सबक सीख कर अपने बच्चों को रचनात्मक कार्यों में लगाना चाहिए। मुख्य अतिथि ने दिव्यांग बच्चों द्वारा बनाए गए सामान की खरीदारी कर उनकी हौसला अफजाईभी की। आगंतुक लोगों ने भी खरीदारी की। डी -बाली ग्रुप की मैनेजिंग डायरेक्टर श्रीमती उर्वशी बाली ने कहा कि दिव्यांग बच्चों को हौसला देने का उनका काम निरंतर जारी रहेगा। इस अवसर पर डी- बाली ग्रुप के अजय शर्मा नवनीत मणि त्रिपाठी राहुल शर्मा पवन जोशी तथा नेमपाल दिव्यांग बच्चों के जे एसआर स्पेशल स्कूल एंड स्किल डेवलपमेंट ट्रेंनिंग सेंटर पीरुमदारा केप्रबंधक संदीप रावत कविता बिष्ट बच्चों के शिक्षक वीरेंद्र रावत तथा दिव्यांग बच्चे साक्षी श्वेता पंत तनुजा बिष्ट साफिया साधना दीक्षा भंडारी माही आफताब विजय योगेश निर्मल हेमचंद्र के अलावा मनीष अग्रवाल अमित सक्सेना मुद्रा बाली नूर मोहम्मद सहित मनीष गणमान्य लोग एवं आमजन मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  गौला नदी के उफान और कटाव से प्रभावित क्षेत्रों का नंदन दुर्गापाल ने किया निरीक्षण; कहा- "अस्थाई पैचवर्क नहीं, बिंदुखत्ता को चाहिए स्थाई समाधान"
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  बालाजी महाराज के जयकारों से गूंजा काशीपुर, आस्था के सैलाब में निकली विराट शोभायात्रा