डेंगू की रोकथाम एवं बचाव के लिए नगर आयुक्त विवेक राय के नेतृत्व में नगर निगम ने चलाया जागरूकता अभियान

खबर शेयर करें -

 

काशीपुर।नगर मे डेंगू की रोकथाम एवं बचाव हेतु नगर निगम काशीपुर द्वारा युद्धस्तर पर वृहद अभियान चलाया गया जिसके अन्तर्गत नगर आयुक्त नगर निगम, काशीपुर के मार्गदर्शन एवं निर्देशों के अन्तर्गत डेंगू की रोकथाम हेतु समस्त वार्डों के पार्षदों के सहयोग से एवं समस्त डोर-टू-डोर कूड़ा गाडियो के माध्यम से लाउडस्पीकर के माध्यम से प्रचार प्रसार एवं डेंगू की रोकथाम हेतु हेण्डबिल / पैम्पलेट छपवाकर नागरिकों में समस्त 40 वार्डो के पर्यावरण पर्यवेक्षको द्वारा प्रचार प्रसार एवं जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

एण्टी लार्वा / टेलीफॉस का छिडकाव हेण्ड स्प्रे मशीन के द्वारा वार्ड संख्या 26, 27, 28,29,30 में एवं 2000 लीटर वाटर टेंकर स्प्रे मशीन द्वारा लक्ष्मीपुर माईनर एवं कलश मण्डल वार्ड संख्या 13,14,38,12, सहित नाला- नालियो एवं जल भराव के चिन्हित प्लॉटो में एण्टी लार्वा / टेलीफॉस का छिड़काव किया जा रहा है। मेलाथीन एवं ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव प्रतिदिन समस्त वार्डों में पर्यावरण मित्रों एवं डोर-टू-डोर कूड़ा कलैक्शन वाहनो में तैनात कार्मिको के द्वारा सम्पूर्ण नगरीय क्षेत्र में किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  गौला नदी के उफान और कटाव से प्रभावित क्षेत्रों का नंदन दुर्गापाल ने किया निरीक्षण; कहा- "अस्थाई पैचवर्क नहीं, बिंदुखत्ता को चाहिए स्थाई समाधान"

आज वार्ड संख्या 23.24.25 (अल्ली खां एवं थाना साबिक) में प्रातः की पारी में फॉगिंग करवायी गयी तथा सायंकालीन पारी में वार्ड संख्या 27.28.32 (सिंधान व कटोराताल) में फॉगिंग कार्य किया जा रहा हैा एवं सम्पूर्ण नगरीय क्षेत्र में पर्यावरण मित्रों द्वारा सांयकालीन पारी में विशेष सफाई अभियान चलाकर नाले एवं नालियों की सफाई की जा रही है।

इस अवसर पर विवेक राय नगर आयुक्त नगर निगम, काशीपुर द्वारा प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से नागरिकों से डेंगू से बचाव एवं रोकथाम हेतु आवश्यक जानकारी देते हुए जागरूक करते हुए कहा कि डेंगू फैलाने वाला मच्छर एकत्र हुए साफ पानी में पनपता है, आपके घर में या आसपास कहीं जैसे, कूलर, पानी की टंकी, पक्षियों के पीने के पानी का वर्तन, फिज की ट्रे. फूलदान, नारियल का खोल व टूटे हुए बर्तन व टायर में पानी एकत्र हो तो उसे तुरन्त साफ कर दें। पानी से भरे बर्तनो व टंकियों को ढक कर रखे व कूलर के पानी को खाली कर दें।
उन्होंने कहा कि डेंगू जैसी बीमारी से बचने के लिए सावधानी अति आवश्यक है। डेंगू का मच्छर दिन के समय काटता है, इसलिए पूरे शरीर को ढकने वाले कपड़ो का प्रयोग करें। उन्होंने बताया कि नगर निगम, काशीपुर डेंगू बीमारी से बचाव हेतु पूरी तरह तत्पर है और सहायक नगर आयुक्त, नगर स्वास्थ्य अधिकारी एवं सफाई निरीक्षक को प्रतिदिन एण्टी लार्वा स्प्रे एवं फांगिग सम्पूर्ण नगरीय क्षेत्र में किए जाने हेतु निर्देश दे दिये गये है। जो युद्धस्तर पर जारी है तथा सम्बन्धित कार्य की मॉनिटरिंग स्वयं मेयर एवं नगर आयुक्त कर रहे है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी RTO कार्यालय में दो कर्मचारियों के विवाद के बाद फायरिंग: अलमारी में लगी गोली, दफ्तर में मचा हड़कंप, आरोपी कर्मचारी फरार
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  गौला नदी में लापता बिंदुखत्ता निवासी राम सिंह का शव गौलापार के पास मिला: 24 घंटे बाद SDRF ने किया बरामद