डोली रेंज टीम ने अवैध खनन में लिप्त एक ट्रक और एक ट्रैक्टर को किया जब्त

खबर शेयर करें -

लालकुआं : तराई पूर्वी वन प्रभाग के डोली रेंज लालकुआं वन विभाग की टीम ने अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक ट्रक और एक ट्रैक्टर को पकड़ा है. वन विभाग की टीम ने दोनों वाहनों को लालकुआं स्थित वन परिसर कार्यालय में लाकर खड़ा कर दिया गया है और वन अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है. इस दौरान चालक भागने में कामयाब रहे.

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर कोतवाली में पूर्व विधायक और कोतवाल के बीच तीखी नोकझोंक: मारपीट के मामले में गिरफ्तारी की मांग पर बहस, 'तुम' शब्द पर भड़के इंस्पेक्टर

डोली रेंज वन क्षेत्राधिकारी अनिल जोशी ने बताया कि अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शांतिपुरी वन विभाग चेक पोस्ट पर चेकिंग अभियान के दौरान एक ट्रक और ट्रैक्टर को पकड़ा है. दोनों वाहनों को जब्त किया गया है. उन्होंने बताया कि वन विभाग की टीम द्वारा वाहन को रोककर तलाशी लेने की कोशिश की गई. इस दौरान ट्रक चालक और उसमें बैठे लोग भागने में कामयाब हो गए. ट्रक में लदे उप खनिज का कोई प्रपत्र नहीं होने के चलते वाहनों को सीज किया गया है.

यह भी पढ़ें 👉  सिडकुल में सड़क पर गदर: युवक-युवती के विवाद में चले लात-घूंसे और बेल्ट, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

उन्होंने बताया कि नदियों से खनन का काम बंद हो चुका है. ऐसे में खनन माफिया सक्रिय हो गए हैं, जिसको देखते हुए वन विभाग द्वारा अवैध खनन के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत दोनों वाहनों को जब्त करने की कार्रवाई की गई है.

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर कोतवाली में पूर्व विधायक और कोतवाल के बीच तीखी नोकझोंक: मारपीट के मामले में गिरफ्तारी की मांग पर बहस, 'तुम' शब्द पर भड़के इंस्पेक्टर
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad