डोली रेंज में गौला नदी के किनारे गुलदार का शव मिला,वन विभाग की टीम मौके पर

खबर शेयर करें -

रुद्रपुर: डोली रेंज में गौला नदी के किनारे एक गुलदार का शव पड़ा मिला. सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और गुलदार के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. फिलहाल वन विभाग की ओर से आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है.

यह भी पढ़ें 👉  वरिष्ठ कांग्रेस नेता नंदन दुर्गापाल ने दी जन्माष्टमी की शुभकामनाएं: कहा—श्रीकृष्ण के संदेश भारतीय संस्कृति में भरते हैं नई ऊर्जा

डोली रेंज के रेंजर अनिल जोशी ने बताया कि दोपहर को स्थानीय व्यक्ति से गौला नदी के किनारे एक गुलदार का शव पड़ा होने की सूचना मिली थी. सूचना मिलते ही डोली रेंज की टीम तत्काल मौके पर पहुंची. उनका कहना है कि प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि गुलदार की मौत आपसी संघर्ष के कारण हुई है. वहीं, डोली रेंज के रेंजर अनिल जोशी ने बताया कि रेंज के शांतिपुरी नंबर-3 में एक नर गुलदार का शव मिला है. गुलदार की उम्र ढाई से तीन साल के बीच है. शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. रिपोर्ट आने के बाद ही गुलदार की मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा.

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल जिले में भारी बारिश का अलर्ट: 5 सितंबर को बंद रहेंगे सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र, प्रशासन ने जारी किया आदेश
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता से मोटाहल्दू तक गुलदार का आतंक: मंदिर के पुजारी पर झपटा, सुरक्षा के मद्देनजर स्कूल में करनी पड़ी छुट्टी