तपोवन के गंगा में नहाने गए तीन किशोर डूबे, सर्च ऑपरेशन जारी

खबर शेयर करें -

ऋषिकेश: टिहरी जिले में ऋषिकेश से लगे मुनीकी रेती थाना क्षेत्र में बड़ा हादसा हो गया. यहां नीम बीच पर नहाते समय तीन किशोर गंगा में डूब गए. तीनों की तलाश में एसडीआरएफ और जल पुलिस की टीम ने सर्च ऑपरेशन चला रखा है, लेकिन अभीतक उनका कोई सुराग नहीं लगा है.

पुलिस ने बताया कि ऋषिकेश से ही सटे गुमानीवाला ग्राम सभा के 6 लोग मुनिकीरेती थाना क्षेत्र में तपोवन अलोहा होटल के नीचे गंगा नदी के किनारे पिकनिक मनाने आए थे. सभी गंगा में नहा रहे थे, तभी एक किशोर गंगा में बहने लगा. साथी युवक को बहता देख दो अन्य किशोरों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन उसे बचाने के चक्कर में वो भी गंगा की तेज धारा में बह गए. कुछ ही देर में तीनों आंखों से ओझल हो गए.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में H1N1 फ्लू का दायरा बढ़ा: प्रदेश में कुल मरीज 52 पहुंचे, दून में सबसे ज्यादा 35 मामले; डॉक्टरों ने दी सावधानी बरतने की सलाह

अन्य दोस्तों ने तत्काल मामले की सूचना पुलिस को दी. स्थानीय पुलिस के साथ एसडीआरएफ और जल पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और तत्काल सर्च ऑपरेशन शुरू किया. लेकिन अभीतक उनका कुछ पता नहीं चल पाया है. बता दें कि इन दिनों पहाड़ों पर भारी बारिश होने के कारण गंगा समेत अन्य नदियों का जलस्तर बढ़ गया है. ऐसे में पुलिस-प्रशासन लगातार लोगों से अपील कर रहा है कि नदी-नालों के किनारे न जाए.

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता में अचानक गैस सिलेंडर में लगी आग: घर का सामान जलकर राख, ग्रामीणों की तत्परता से बची दो मासूमों की जान
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता में आबादी के पास खेत में निकला अजगर: बकरी को जकड़कर मारा, वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर पाई दहशत पर राहत