तहसील दिवस पर पहुंची फरियादी महिला अचानक गश खाकर गिरी

खबर शेयर करें -

काशीपुर । काशीपुर में तहसील दिवस के दौरान एक फरियादी महिला गश खाकर गिर पड़ी । महिला के बेहोश होने की खबर के चलते कार्यक्रम में अफरा तफरी मच गई तथा मौके पर मौजूद चिकित्सकों ने तत्काल महिला को प्राथमिक चिकित्सा देने के बाद उसे चिकित्सालय भिजवाया।

यहाँ रामलीला मैदान में जिलाधिकारी डॉ रंजना राजगुरु की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस के अवसर पर रामलीला मैदान के सभागार में दूर दर से आए भारी संख्या में लोग पहुंचे थे। सभागार के भीतर ही विभिन्न सरकारी विभागों के कैंप लगे हुये थे। सभागार के भीतर काफी उमस हो गई। इस बीच फरियादियों की भीड़ में से एक महिला गर्मी की वजह से गश खाकर गिर पड़ी। जिससे वहाँ अफरा-तफरी मच गई। महिला के साथ आये लोगों में भी चीख पुकार मच गई। हालांकि तहसील दिवस जारी रहा। पुलिस व स्वास्थ्य विभाग के लोगों को जब पता चला तो तत्काल उस महिला को प्राथमिक चिकित्सा दी गई किन्तु महिला की स्थिति ठीक नहीं हुई।

यह भी पढ़ें 👉  किच्छा में बेटी की सगाई की दावत के लिए गोकशी: गोवंश स्क्वाड ने दो तस्करों को 20 किग्रा गोमांस के साथ किया गिरफ्तार

बाद महिला को सभागार से बाहर लेकर आये और पुलिस की गाड़ी से उसे उपचार के लिए भिजवाया गया। मौके पर एंबुलेंस खड़ होने के बावजूद महिला को पुलिस की गाड़ी से ले जाया गया।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मानसून की आफत: कुमाऊं में मूसलाधार बारिश से नदियां उफान पर, देहरादून समेत 9 जिलों में भारी बारिश का 'यलो अलर्ट'