तारक मेहता का उल्टा चश्मा में पोपटलाल की दुल्हनिया का किरदार निभायेगी खटीमा की बिटिया लक्ष्मी मेहता,जानिए कौन है लक्ष्मी जो देवभूमि का नाम कर रही है रोशन

Khatima's daughter Lakshmi Mehta will play the role of Popatlal's bride in Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah, know who is Lakshmi who is brightening the name of Devbhoomi.

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा,खटीमा। टीवी शो में अपनी धूम मचा चुके तारक मेहता का उल्टा चश्मा में आखिरकार पोपटलाल की शादी होने जा रही है और पोपटलाल की दुल्हनिया मधुबाला का किरदार खटीमा की लक्ष्मी निभाएंगी। देवभूमि उत्तराखंड की बेटी को इस बार तारक मेहता का उल्टा चश्मा में पोपटलाल की दुल्हनिया का किरदार निभाने का मौका मिला है।

 

 

बताते चलेकि उत्तराखंड की बेटियां आज हर क्षेत्र में हुनर का लोहा मनवा रही हैं। राज्य के नाम सैकड़ों कामयाबी जुड़ी हुई है। यह कामयाबी राज्य की प्रतिभाओं के दम पर मिलती है, जो उत्तराखंड से बाहर निकलकर मायानगरी में अपनी प्रतिभा के दम पर अपना परचम लहराते हैं। ऐसा ही कुछ कर दिखाया है खटीमा की  लक्ष्मी मेहता ने, जिन्हें अब आप तारक मेहता का उल्टा चश्मा में अभिनय करते हुए देख सकेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  सड़क हादसा: एक ही घर से उठे 6 जनाजे, चीख-पुकार के बीच नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

टीवी जगत का बहुचर्चित शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा दर्शकों के बीच शुरुआत से काफी लोकप्रिय बना हुआ है। तारक मेहता 28 जुलाई 2008 को लॉन्च हुआ था। छोटे पर्दे के सबसे लंबे समय से चलने वाले टीवी शो, तारक मेहता का उल्टा चश्मा में अब तक कई नए अतरंगी किरदार आए और कई छोड़कर चले गए। शो के लगभग हर किरदार ने दर्शकों में एक अपनी एक अलग ही छाप छोड़ी है। शो में एक ऐसा किरदार है जो लोगों के बीच काफी फेमस हैं और वो है पत्रकार पोपटलाल। पोपटलाल सालों से अकेले हैं और अकसर अपने रिश्ते को लेकर काफी परेशान रहते हैं। कई बार तो उनका रिस्ता बनते-बनते टूट जाता है। लेकिन अब उनकी ज़िन्दगी में मधुबाला की एंट्री होने जा रही है। मधुबाला का किरदार खटीमा की लक्ष्मी निभाएंगी।

यह भी पढ़ें 👉  बिन्दुखत्ता: इंद्रानगर-2 के महा बिंदेश्वर महादेव मंदिर में 10 अगस्त को आयोजित होगा भव्य शिवार्चन एवं भजन संध्या; कोषाध्यक्ष गोकुलानंद उपाध्याय ने की सपरिवार शामिल होने की अपील

 

आखिर कौन है पोपटलाल की दुल्हनिया का किरदार निभाने वाली लक्ष्मी

सेना में सेवारत चकरपुर निवासी देव सिंह मेहता और चंद्रकला मेहता की बेटी लक्ष्मी को बचपन से ही एक्टिंग करने का बहुत शौक था। लक्ष्मी ने इंजीनियरिंग से अपनी पढ़ाई पूरी की। लेकिन उन्हें अपनी सपनों की उड़ान भरनी थी, जिसके लिए वे चार साल पहले मुंबई पहुंच गई। लक्ष्मी ने अपने करियर की शुरुआत म्यूजिक वीडियो से की। जिसके बाद उन्हें जीटीवी के भाग्यलक्ष्मी शो में काम करने का मौका मिला। और यहीं से इनकी अभिनय की यात्रा शुरू हुई। और फिर उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। उसके बाद लक्ष्मी ने स्टार भारत पर ‘अलबेला’ और दंगल टीवी के शो ‘पूर्णिमा’ में अपने अभिनय से लाखों लोगों का दिल जीत लिया।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा में रेलवे स्टेशन के पास मिले दो युवकों के संदिग्ध शव: मची सनसनी, FSL टीम ने जुटाए साक्ष्य

 

 

Ad