तारसर झील में डूबे हल्द्वानी के डॉ महेश कुमार का शव बरामद

खबर शेयर करें -

देहरादून: उत्तराखंड के एक पर्यटक का शव हादसे के एक महीने बाद अनंतनाग जिले के पहलगाम की हिमालयी बर्फीली पहाड़ियों पर स्थित तारसर झील से बरामद हुआ है.

पिछले महीने झील में डूबे उत्तराखंड के डॉ महेश कुमार का शव पहलगाम के लादरवथ के पास बरामद हुआ है.

एक सरकारी अधिकारी ने बताया कि डॉक्टर महेश के परिवार को सूचित कर दिया गया है और चिकित्सीय और कानूनी कार्यवाही के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा. गौरतलब है कि 22 जून को श्रीनगर के एक टूरिस्ट गाइड की उस समय मौत हो गई थी जब उसने ट्रेक के दौरान तारसर झील के पास पर्यटक डॉ महेश कुमार को बचाने की कोशिश की थी.

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता में अचानक गैस सिलेंडर में लगी आग: घर का सामान जलकर राख, ग्रामीणों की तत्परता से बची दो मासूमों की जान

पर्यटक गाइड शकील अहमद का शव एक दिन बाद बचाव दल के काफी प्रयासों के बाद बरामद किया गया, जबकि पर्यटक का शव एक महीने से अधिक समय से लापता था. डॉक्टर महेश कुमार ट्रेकिंग के शौकीन हैं. वह समय-समय पर ट्रेकिंग के लिए दूरस्थ इलाकों में जाते रहे हैं.

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता में आबादी के पास खेत में निकला अजगर: बकरी को जकड़कर मारा, वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर पाई दहशत पर राहत

18 जून को पहुंचे थे तारसरः डॉक्टर महेश कुमार 18 जून को हल्द्वानी से अपने साथियों के साथ ट्रेकिंग के लिए तारसर झील क्षेत्र में पहुंचे थे. उनके साथ तीन टूरिस्ट गाइड समेत 14 लोग भी थे. तीन दिन से लगातार भारी बारिश के कारण दल ऊपर फंस गया. झील का जलस्तर बढ़ने से बुधवार सुबह तारसर झील पर बने पैदल पुल का हिस्सा ढह गया. इससे डॉ. महेश और उनके साथ रहे कश्मीर के गांदरबल के शकील अहमद झील में डूब गए.

यह भी पढ़ें 👉  सैनिक कल्याण में देश के लिए 'मॉडल' बना उत्तराखंड: अग्निवीरों के लिए रोजगार सेल बनाने वाला पहला राज्य, बलिदानी परिवारों की अनुग्रह राशि में भारी बढ़ोतरी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad