तीन पत्ती गेम में हार, 25000 की लूट, पूरी फिल्मी है हल्द्वानी में घटी यह घटना

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी : हल्द्वानी में शशि बिहार काशीपुर निवासी ने अपने बेटे सौरभ टम्टा से ओपन यूनिवर्सिटी के सामने ₹25000 की लूट हो जाने की सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर उच्चाधिकारियों सहित एसपी सिटी जगदीश चंद्र फोर्स सहित मौके पर पहुंच गए। पीड़ित द्वारा बताया गया कि उनके बेटे सौरभ टम्टा ओपन यूनिवर्सिटी में फीस जमा करने के लिए ₹25000 लेकर जा रहे थे तभी विश्वविद्यालय के पास तीन लड़कों ने मारपीट करते हुए उनसे पैसे लूट लिए।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर में आखिर यह कैसी सियासत ! कभी ‘कठमुल्ला’ तो कभी ‘मुल्ला’… सुर्खियों की सियासत में शब्दों की मर्यादा क्यों भूले नेता?

मौके पर पहुंचकर जब पुलिस ने घटना की जांच की और इलाके में घेराबंदी शुरू कर दी गई लेकिन पुलिस को बार-बार शौरभ पर शक हुआ तो उन्होंने सौरभ से गहनता से पूछताछ की तो पूरा मामला खुल गया।

यह भी पढ़ें 👉  72 वर्षीया वृद्धा की हत्या का 12 घंटे में खुलासा: 18 हजार रुपये की बकाया मजदूरी के लिए घर के नौकर ने ही दिया था वारदात को अंजाम, आरोपी गिरफ्तार

दरअसल सौरभ टम्टा द्वारा पिता द्वारा फीस के लिए दिए गए ₹25000 वह मोबाइल में ऑनलाइन तीन पत्ती गेम में हार गया और जब असलियत बताने की बारी आई तो उसने घरवालों को लूट की झूठी सूचना दे दी। जिसके बाद पुलिस ने झूठी सूचना देने पर तत्काल सौरभ टम्टा का ₹5000 का पुलिस अधिनियम के तहत चालान किया गया और परिजनों के सामने उसकी काउंसलिंग की गई।