तेज अंधड़ से काशीपुर लालकुआं रेलवे मार्ग हुआ अवरुद्ध, लालकुआं जंक्शन से साढे 4 घंटे देरी से चली आगरा फोर्ट
कई घंटों तक जंगल में खड़ी रही आगरा फोर्ट ट्रेन को लाल कुआं से साढे 4 घंटे बाद किया रवाना
राजू अनेजा, लाल कुआं। बीती रात आई तेज आंधी तूफान के चलते रामनगर से आगरा फोर्ट को जाने वाली स्पेशल ट्रेन भी काफी प्रभावित हुई। तेज अंधड़ से रेलवे ट्रैक के ऊपर गिरे पेड़ों के चलते रामनगर से आगरा फोर्ट को जाने वाली गाड़ी संख्या 15056 गूलरभोज के रास्ते काफी देर खड़ी रही। जिसके चलते आगरा फोर्ट ट्रेन लाल कुआं से करीब साढे 4 घंटे बाद आगरा को रवाना हुई।

बताते चलें कि सोमवार की रात क्षेत्र में आए तेज आंधी तूफान के चलते लाल कुआं काशीपुर मार्ग पर रेलवे ट्रैक पर जगह-जगह पेड़ उखड़ कर गिर गए। अपने सही समय से रामनगर से चली रामनगर आगरा फोर्ट ट्रेन संख्या 15056 जैसे ही बाजपुर पहुंची ही थी कि तेज आंधी तूफान शुरू हो गया और रेलवे मार्ग पर कई जगह आंधी तूफान से पेड़ गिरने की वजह से काशीपुर लाल कुआं रेलमार्ग अवरुद्ध हो गया जिसके चलते लोको पायलट ने इसकी सूचना अपने उच्च अधिकारियों को दी जंगल में रेलवे मार्ग अवरुद्ध होने की सूचना के बाद रेलवे प्रशासन तुरंत हरकत में आया और करीब रात 12:00 बजे रेलकर्मी रेलवे ट्रैक पर गिरे पेड़ों को हटाने में लग गए और किसी तरह से धीरे-धीरे से ट्रेन बमुश्किल लाल कुआं पहुंची। जिसके बाद करीब साढे 4 घंटे की देरी से आगरा फोर्ट ट्रेन को 2:20 पर लाल कुआं से रवाना किया तब जाकर ट्रेन में सवार लोगों ने राहत की सांस ली।

