तेज गति से आ रहे ट्रक ने हाईवे पर खड़े डंपर में मारी जोरदार टक्कर, हादसे में चालक सहित एक मजदूर की मौत

खबर शेयर करें -

काशीपुर। आईटीआई थाना क्षेत्र के ग्राम परमानंदपुर के पास तेज रफ्तार से आ रहे एक ट्रक ने हाईवे पर खड़े डंपर पर पीछे से टक्कर मारी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक के परखच्चे उड़ गए वही हादसे में चालक सहित एक मजदूर की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा हादसे में घायल मजदूरों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  रानीबाग चित्रशिला घाट पर भीषण हादसा: गौला नदी में अचानक आए उफान से शवों समेत बह गईं दो चिताएं, परिजनों में हड़कंप

बीती देर रात्रि अजीतपुर-मुकंदपुर फोरलेन मार्ग पर स्वार क्षेत्र के स्टोन क्रेशर से एक डम्पर खनिज लादकर आ रहा था कि अचानक डंपर का एक्सल टूट गया। एक्सल टूटने की वजह से डंपर से रेता नीचे हाइवे पर गिर गया। इस दौरान आसपास के मजदूरों को बुलाकर ट्रक ड्राइवर ने रेत उठाने का प्रयास शुरू किया। गांव मिलक-नौखरीद निवासी बंटी पुत्र छोटेलाल, शिवकुमार पुत्र रामपाल सिंह, पप्पू पुत्र प्रेम सिंह, देवीदास पुत्र केवल सिंह और रुपकिशोर पुत्र मौखी सिंह डंपर में रेत भर रहे थे कि तभी अचानक पीछे से आए पेपर लदे तेज रफ्तार बेकाबू ट्रक संख्या यूके 06 सीबी 0795 ने डंपर में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे ट्रक के चीथड़े उड़ गये और मजूदर बंटी पुत्र छोटेलाल और ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इधर मजदूरों की मौत के बाद मजदूरों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  किच्छा में बेटी की सगाई की दावत के लिए गोकशी: गोवंश स्क्वाड ने दो तस्करों को 20 किग्रा गोमांस के साथ किया गिरफ्तार
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  चैती मेले के ठेके में बड़ा खेल!करोड़ों रुपये डकार ठेकेदार हुआ फरार, आखिर किसकी शह पर खाली रह गया सरकारी खजाना?