तेज रफ्तार बेकाबू ट्रक स्कूटी पर पलटा, हादसे में दो लोगों की मौत

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: टीपीनगर पुलिस चौकी क्षेत्र के रामपुर रोड पर नेक्सा शोरूम पास तेज रफ्तार ने स्कूटी सवार को जोरदार टक्कर मार दी. इसके बाद ट्रक भी बेकाबू होकर सड़क पर पलट गया और उसके नीचे स्कूटी सवार दब गए. इस हादसे में एक व्यक्ति की तो मौके पर ही मौत हो गई. जबकि दूसरे ने उपचार के दौरान हॉस्पिटल में दम तोड़ा.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. घटना मंगलवार शाम की बताई जा रही है. जानकारी के मुताबिक देवलचौड खांम निवासी नितिन शर्मा अपने एक दोस्त के साथ स्कूटी पर कहीं जा रहे थे. तभी बीच रास्ते में ये हादसा हो गया.

यह भी पढ़ें 👉  झनकट के ब्रिलियंस वर्ल्ड एकेडमी में धूमधाम से मनाई गई कृष्ण जन्माष्टमी: नन्हे राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने बांधी समां

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रक रामपुर रोड से रुद्रपुर की ओर जा रहा था, तभी उसने नेक्सा शोरूम पास स्कूटी को टक्कर मारी और इसके बाद पलट गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया.

यह भी पढ़ें 👉  दीपक बाली की पहल से निर्विरोध हुआ अर्बन बैंक का चुनाव, पुष्पा देवी चेयरमैन तो मनोज अग्रवाल बने वाइस चेयरमैन
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

यह भी पढ़ें 👉  जिंदगी बचाने को भटकता रहा पति, सिस्टम देखता रहा तमाशा; मासूम के सिर से उठा मां का साया

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें