उत्तराखण्ड : तेरहवीं से लौट रहे स्कॉर्पियो सवार लोगों की कार सड़क किनारे खंभे से टकराई, एक की मौत

खबर शेयर करें -

रुड़की: मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में देर शाम स्कॉर्पियो कार सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से जा टकराई, जिसमें कार सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि अन्य 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. बताया गया है कि कार सवार सभी लोग आपस में रिश्तेदार हैं और एक तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होकर वापस अपने घर लौट रहे थे.

जानकारी के मुताबिक सोमवार देर शाम मुजफ्फरनगर की ओर से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार मंगलौर गुड मंडी के नजदीक सड़क किनारे खड़े सीमेंट से बने बिजली के पोल के साथ टकरा गई. पोल से टकराने के बाद कार के परखच्चे उड़ गए. कार सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

यह भी पढ़ें 👉  गोवंश के साथ अमानवीयता: ट्रैक्टर से बांधकर सड़क पर घसीटा, आरोपी चालक गिरफ्तार और वाहन सीज

हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को गाड़ी से निकालकर 108 के जरिए रुड़की के सिविल अस्पताल में पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया. मृतक का नाम दयालदास पुत्र शोभाराम निवासी कोटवाल थाना ज्वालापुर बताया गया है.

यह भी पढ़ें 👉  रक्षाबंधन 2026: 28 अगस्त को मनाया जाएगा पर्व; भद्रा रहित उदया तिथि में राखी बांधना रहेगा बेहद शुभ

वहीं घायलों के नाम राजकुमार पुत्र रामगोपाल निवासी मंडी का कुआं ज्वालापुर, चंद्र मोहन पुत्र आत्माराम निवासी सराय राजलोक कॉलोनी ज्वालापुर, जॉनी उर्फ सचिन पुत्र बसंत मोहल्ला मालियान ज्वालापुर और विनय पुत्र ज्योति राम निवासी मोहल्ला मालियान ज्वालापुर बताया गया है. मंगलौर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनोज मेनवाल ने बताया कि मृतक और घायल सब आपस में रिश्तेदार हैं, परिजनों को सूचना दे दी गई है.

यह भी पढ़ें 👉  कमलेश चंदोला ने लालकुआं से 2027 के लिए रखा विकास का खाका: बिंदुखत्ता को 'राजस्व ग्राम' का दर्जा दिलाना पहली प्राथमिकता
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad