दबिश देने गई पुलिस के साथ हुई धक्का-मुक्की के दौरान ब्लॉक प्रमुख की पत्नी की गोली लगने से हुई मौत

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा काशीपुर /कुंडा। ब्लॉक प्रमुख के घर दबिश देने गई यूपी पुलिस के साथ हुई धक्का-मुक्की के दौरान भाजपा के ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख गुरताज सिंह भुल्लर की पत्नी गुरप्रीत कौर की गोली लगने से मौत हो गई। मौत से गुस्साए लोगों ने कुंडा क्षेत्र में एनएच पर जाम लगा दिया है। पुलिस प्रशासन लोगों को समझाने में जुटा है। लेकिन लोग किसी तरह से मानने को तैयार नहीं है।मौके पर पुलिस प्रशासन भारी पुलिस बल के साथ मौजूद है।

यह भी पढ़ें 👉  दो सगी बहनों का दोहरा हत्याकांड: पुलिस ने चंद घंटों में सुलझाई गुत्थी, भाई गिरफ्तार

प्राप्त जानकारी के अनुसार यूपी पुलिस एसओजी टीम के साथ काशीपुर ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख गुरुताज भुल्लर के घर दबिश देने पहुंची थी। इस दौरान पुलिस और आरोपियों के बीच धक्का मुक्की शुरू हो गई जिसे देखते हुए यूपी पुलिस द्वारा फायर झोंक दिया गया जिसमें ज्येष्ठ ब्लॉूक प्रमुख जसपुर गुरताज सिंह भुल्लर की पत्नी गुरप्रीत कौर की मौत हो गई।

मामले में जानकारी देते हुए एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने बताया की बिगड़ती स्थिति को देखते हुए जनपद की फोर्स सहित अन्य जनपदों से फोर्स को मंगाया गया है। उन्होंने बताया की दोनो साइड से फायरिंग हुई है। जिसमें एक महिला की मौत हुई है। सूचना मिल रही है कि यूपी पुलिस के तीन सिपाही भी घायल हुए है जिसमें एक सिपाही की हालत नाजुक बनी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार हांलाकि अभी तक अधिकारियों ने सिपाहियों के घायल होने की अधिकृत जानकारी नहीं दी है। इसलिए ‘महानाद’ सिपाहियों के घायल होने की पुष्टि नहीं करता है।

यह भी पढ़ें 👉  रक्षाबंधन पर मिलावटी मिठाइयों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: एसडीएम के नेतृत्व में सुल्तानपुर पट्टी में छापेमारी, कुंतलों नकली मावा व दूषित मिठाइयां नष्ट

वहीं मृतका के परिजनों ने कुंडा के पास स्थित हाइवे पर जाम लगा दिया है। मौके पर स्थिति नाजुक बनी हुई है। विस्तृत जनकारी जुटाई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  साल में केवल रक्षाबंधन पर खुलते हैं उत्तराखंड के वंशी नारायण मंदिर के कपाट, जानिए इसके पीछे की पौराणिक कथा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad