दरोगा जी को महिला से फोन पर अश्लील बात करना पड़ा भारी , विधायक बेहड़ की शिकायत के बाद डीजीपी ने दिए जांच के आदेश

Inspector had to face heavy punishment for talking obscenely to a woman on the phone, after the complaint of MLA Behad, DGP ordered investigation.

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा, पंतनगर। पंतनगर थाने के दरोगा को महिला से अश्लील बात करना भारी पड़ता दिखाई दे रहा है दरोगा द्वारा महिला से की गई अश्लील ऑडियो वायरल होने के बाद जहां खाकी की काफी किरकिरी होती दिखाई दे रही है वहीं विधायक तिलकराज बेहड़ ने ऑडियो के साथ ही पूरे मामले की लिखित शिकायत डीजीपी को की है।इधर  डीजीपी के निर्देश पर महिला सीओ ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।बताया जा रहा है कि इससे पहले भी एक इंस्पेक्टर का महिला के साथ वीडियो वायरल होने का मामला प्रकाश में आया था।

यह भी पढ़ें 👉  शादी की खुशियों के बीच मातम, मोर्चरी के बाहर मां के शव से लिपटकर फूट-फूटकर रोया बेटा

बताते चले कि बृहस्पतिवार को किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ ने अपने आवास विकास स्थित कार्यालय पत्रकार वार्ता में कहा कि पंतनगर थाना प्रभारी का युवती से अश्लील बात करने का मामला प्रकाश में आया जिसको लेकर बेहड़ द्वारा डीजीपी ने आईपीएस रेणुका देवी को जांच के निर्देश दिए थे।

उन्होंने बताया कि पंतनगर में दो पक्षों के बीच झगड़ा हुआ था। इंस्पेक्टर ने एक पक्ष के पिता और बहन को जेल भेज दिया जिसके बाद पीड़ित पक्ष की युवती द्वारा निरन्त दूसरे पक्ष पर भी केस दर्ज कराने की पैरवी की जा रही थी। जिसको लेकर युवती इंस्पेक्टर उसके सम्र्पक में था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज: पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार, मैदानी इलाकों में ठंडक शुरू

बताया जा रहा है कि इंस्पेक्टर युवती से अश्लील बातें करने लगा, इंस्पेक्टर द्वारा गाड़ी में घुमाने और कई गलत बातें की, लेकिन युवती ने इनकार कर दिया। जिसके बाद बेहड़ ने मामले की जांच कर आरोपी इंस्पेक्टर को निलंबित करना चाहिए।

पीएचक्यू से इस मामले में जांच का पत्र आया है, तत्काल महिला सीओ को जांच सौंपी गई है और फैक्ट फाइडिंग रिपोर्ट मांगी गई है। 24 से 48 घंटे के भीतर रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी। पंतनगर में दो पक्षों में विवाद के बाद एक महिला ने आत्महत्या की थी। उस वक्त दूसरे पक्ष के दो लोगों को जेल भेजा गया था। यह कथित ऑडियो उस घटना के बाद की है। सीडीआर में ऑडियो की पूरी जानकारी आ जाएगी। इस मामले में निष्पक्ष कार्रवाई होगी।

यह भी पढ़ें 👉  शुरू होने जा रहे पाताल भुवनेश्वर गुफा के कपाट; नवरात्र के पहले दिन उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़, दो माह बाद मिला प्रवेश