दिनेशपुर क्षेत्र में मासूम ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आई, इलाज के दौरान मौत

खबर शेयर करें -

रुद्रपुर: दिनेशपुर थाना क्षेत्र में मिट्टी से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली के चपेट में आने से एक मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया. मासूम की इलाज के दौरान मौत हो गई. मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. मामले में अभी परिजनों ने पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी है.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी जेल परिसर के पास बड़ी वारदात की साजिश नाकाम: पीछा कर जान से मारने की धमकी देने वाले 3 शातिर आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

दिनेशपुर के वॉर्ड नंबर 7 निवासी प्रवीण नारंग की 4 साल की बच्ची परी अपने घर के आगे गली में खेल रही थी. तभी वह मिट्टी से भरी ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आ गई. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई. बच्ची के माता-पिता घायल अवस्था बच्ची को लेकर दिनेशपुर निजी चिकित्सालय पहुंचे. जहां हालत गंभीर देखते हुए बच्ची को स्वास्थ्य केंद्र में रेफर कर दिया गया.

जहां से प्रभारी चिकित्सक डॉक्टर प्रदीप पांडे ने प्राथमिक उपचार के बाद रुद्रपुर रेफर कर दिया. मासूम ने रुद्रपुर निजी चिकित्सालय में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. मासूम की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. सूचना पर पहुंची दिनेशपुर पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम की तैयारी में जुटी है.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरकाशी के लाल ग्रुप कैप्टन गौरव कुंडलिया सम्मानित: 'ऑपरेशन सिंदूर' में उत्कृष्ट सेवा के लिए मिला 'मेंशन-इन-डिस्पैच', जनपद में खुशी की लहर

मृतक बच्ची के पिता प्रवीण नारंग थाने के पास चाय का स्टॉल लगाते हैं. घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. वीडियो में चालक की लापरवाही साफ देखने को मिल रही है. बच्ची अपने आप को बचाने की कोशिश कर रही है. लेकिन लापरवाह ड्राइवर बिना देखे हुए बच्ची को कुचलते हुए चल दिया.