दिनेशपुर : नशे की लत को पूरा करने के लिए की ई रिक्शा चालक की हत्या, पुलिस ने किया हत्याकांड का पर्दाफाश

खबर शेयर करें -

दिनेशपुर इलाके में हुई बुजुर्ग ई-रिक्शा चालक जगदीश सिंह हत्याकांड का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने एक नशेड़ी हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके कब्जे से लूटी गई बाइक व मोबाइल भी बरामद हुई है। बताया कि नशेड़ी ने लूटपाट के इरादे से हत्याकांड को अंजाम दिया।

शनिवार को हत्याकांड का पर्दाफाश करते हुए सीओ सदर एवं एएसपी निहारिका तोमर ने बताया कि 20 सितंबर को ग्राम अमरपुर निवासी गुरमीत सिंह ने थाना दिनेशपुर में एक तहरीर देते हुए बताया कि उसके पिता ई-रिक्शा चलाते हैं और रोजमर्रा की भांति 19 सितंबर को घर से निकले थे, लेकिन देर रात्रि तक घर नहीं लौटे। 20 सितंबर की सुबह दिनेशपुर इलाके में एक बुजुर्ग का खून से लथपथ शव पड़ा मिला। जिसकी पहचान जगदीश सिंह के नाम से हुई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम अपडेट: मैदानी इलाकों में 39°C के साथ 'लू' का अलर्ट; 28 अप्रैल से बारिश और ओलावृष्टि दे सकती है राहत

प्रारंभिक पड़ताल में घटनास्थल से साफ जाहिर हो रहा था कि 55 वर्षीय बुजुर्ग की निर्मम तरीके से हत्या हुई। घटना के खुलासे के लिए थाना दिनेशपुर प्रभारी नंदन सिंह रावत की टीम ने तफ्तीश शुरू कर दी और चौबीस घंटे के अंदर ही वार्ड-तीन थाना दिनेशपुर निवासी राहुल विश्वास को गिरफ्तार कर लिया और उसके कब्जे से लूटी गई बाइक व मोबाइल भी बरामद कर ली है। जांच में ही भी पता चला है कि आरोपी नशे का लती है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर: पॉलिटेक्निक कॉलेज में 'कुमाऊं जोन रोजगार मेले' का सफल आयोजन; 74 कंपनियों ने लिया हिस्सा, 1200 से अधिक छात्रों ने आजमाई किस्मत
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: लामाचौड़ चौराहे पर बस और बाइक की टक्कर के बाद लगी भीषण आग; धू-धू कर जला वाहन, टला बड़ा हादसा