दिनेशपुर : परचून की दुकान की आड़ में चरस और गांजा बेचा जा रहा था, हुआ गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

रुद्रपुर: परचून की दुकान की आड़ में अवैध नशीले पदार्थ बेचने वाले दुकानदार को पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. आरोपी के पास पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध नशीले पदार्थ बरामद किए हैं. आरोपी के पास से पुलिस को 2 लाख 78 हजार कैश भी बरामद हुआ है. पुलिस को आरोपी के पास से 130 ग्राम चरस और करीब 5 किलो गांजा बरामद हुआ है.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय में छात्रों का उग्र प्रदर्शन: परीक्षा और रिजल्ट की मांग को लेकर पानी की टंकी पर चढ़े BAMS छात्र, परिसर में मचा हड़कंप

एसएसपी ने मामले का खुलासा करते हुए बताया की कुछ दिनों से थाना पुलिस को सूचना मिल रही थी कि दिनेशपुर मछली मार्केट में स्थित दुकान में अवैध नशीले पदार्थ बेचे जा रहे हैं. जिसपर कल देर रात थाना पुलिस ने दुकान में छापेमारी की तो दुकान से 130 ग्राम चरस, 5.685 किलो ग्राम गांजा और एक पेटी से 560 पीस ब्रदर कोगो कंपनी का गांजा पीने का पेपर बरामद हुआ.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में प्रेमी की खुदकुशी के बाद 16 वर्षीय प्रेमिका ने लगाया फंदा: पीलीभीत के राजमिस्त्री की मौत के सदमे में उठाया खौफनाक कदम

आरोपी से दो लाख 78 हजार की नगदी भी बरामद हुई. आरोपी ने अपना नाम ठाकुर सरकार निवासी वॉर्ड नंबर 5 थाना दिनेशपुर जिला उधम सिंह नगर बताए. पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी हुई है. आरोपी नशे की खेप उत्तर प्रदेश से लाकर दिनेशपुर में सप्लाई करता था. आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें 👉  दिनेशपुर: हरि मंदिर के तालाब में डूबने से 7 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत, बारिश के बीच नहाने के दौरान गहराई में जाने से हादसा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad