दिनेशपुर : बंगाली मोड पर दो मानसिक विक्षिप्त लोगों को स्थानीय ग्रामीणों ने बच्चा चोर समझकर जमकर पीटा

खबर शेयर करें -

रुद्रपुर: सोशल मीडिया में फैल रही बच्चा चोरी की अफवाह को लेकर स्थानीय परेशान हैं. इसी बीच दिनेशपुर थाना क्षेत्र के बंगाली मोड पर दो मानसिक विक्षिप्त लोगों को स्थानीय ग्रामीणों ने बच्चा चोर समझकर पीट दिया. मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों व्यक्तियों को हिरासत में ले लिया. पुलिस अब मारपीट करने वाले लोगों को चयनित कर कार्रवाई की बात कह रही है. साथ ही पुलिस ग्रामीण क्षेत्रों में काउंसलिंग कर अफवाहों से दूरी बनाए रखने की अपील कर रही है.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में हनुमान चालीसा के पाठ पर विवाद: एसएसपी से मिले दोनों पक्ष, अपनी-अपनी शर्तें रख पाठ जारी रखने का किया ऐलान

दरअसल दिनेशपुर थाना क्षेत्र के बंगाली मोड़ के पास ग्रामीणों को दो संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिए. बच्चा चोर गिरोह की अफवाह से परेशान ग्रामीणों ने संदिग्ध व्यक्तियों को बच्चा चोर समझकर जमकर पीटा. जैसे ही पुलिस को घटना का पता चला तो मौके पर पहुंची और दोनों व्यक्तियों को हिरासत में लेकर थाने पहुंची. पुलिस ने मामले की जांच की तो पता चला कि दोनों व्यक्ति मानसिक रूप से बीमार हैं.

यह भी पढ़ें 👉  साल में केवल रक्षाबंधन पर खुलते हैं उत्तराखंड के वंशी नारायण मंदिर के कपाट, जानिए इसके पीछे की पौराणिक कथा

एसओ अनिल उपाध्याय ने कहा बच्चा चोरी की अब तक कोई घटना प्रकाश में नहीं आई है. सोशल मीडिया में सिर्फ अफवाह फैलाई जा रही है. दोनों व्यक्ति मानसिक रूप से बीमार हैं. पुलिस दोनों व्यक्तियों के बारे में जानकारी जुटा रही है. उन्होंने लोगों से कहा कि अगर क्षेत्र में कोई संदिग्ध दिखाई भी देता है तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें.