दिनेशपुर : बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार कुचला, मौके पर ही मौत

खबर शेयर करें -

रुद्रपुर: दिनेशपुर थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई. पुलिस ने दोनों युवकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं अभी तक मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है. फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर: दूध में थूक मिलाने के आरोपी दूधिये शाहिद अली को पुलिस ने किया गिरफ्तार, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई

दिनेशपुर क्षेत्र में बाइक सवार दो युवकों को ट्रक ने टक्कर मार दी. जिससे दोनों युवकों की कुचलकर दर्दनाक मौत हो गयी. घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर कोतवाली में पूर्व विधायक और कोतवाल के बीच तीखी नोकझोंक: मारपीट के मामले में गिरफ्तारी की मांग पर बहस, 'तुम' शब्द पर भड़के इंस्पेक्टर

बताया जा रहा है कि बाइक सवार दिनेशपुर की ओर जा रहे थे, तभी थाना दिनेशपुर के जयनगर स्थित एक पेट्रोल पंप के पास वो हादसे का शिकार हो गए. वहीं आसपास के लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी. सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों युवकों की शिनाख्त करने में जुटी हुई है. लेकिन देर रात तक शवों की शिनाख्त नहीं हो पाई.

यह भी पढ़ें 👉  सिडकुल में सड़क पर गदर: युवक-युवती के विवाद में चले लात-घूंसे और बेल्ट, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad