दिनेशपुर : बैग में मिला महिला का अर्धनग्न शव, अभी नहीं हो पाई शिनाख्त, हत्या की जताई जा रही आशंका

खबर शेयर करें -

रुद्रपुर: उधमसिंह नगर जिले के दिनेशपुर थाना क्षेत्र के मोहनपुर नंबर एक में बैग में अज्ञात महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए भेज दिया है. आशंका जताई जा रही है कि महिला की गला घोंटकर हत्या की गई है. महिला के हाथों में मेहंदी लगी हुई थी. वहीं, अब दिनेशपुर थाना पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है.

बैग में मिला महिला अर्धनग्न शव: आज यानी 23 अक्टूबर को दोपहर के समय दिनेशपुर थाने में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब पुलिस को सूचना मिली कि एक बैग में महिला का अर्धनग्न अवस्था में शव सड़क से नीचे खाली जगह पर पड़ा हुआ है. सूचना मिलते ही दिनेशपुर और गदरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. हत्या की सूचना पर एसएसपी मणिकांत मिश्रा समेत तमाम अधिकारी घटनास्थल पहुंचे और निरीक्षण कर आसपास के लोगों से जानकारी ली.

यह भी पढ़ें 👉  गूलरभोज में जनजातीय जमीन कांड: कानूनगो पर गिरी गाज, विधायक पुत्र अतुल पांडेय को नोटिस—28 लाख के खेल की जांच तेज

महिला के हाथों में लगी थी मेहंदी: इसके बाद पुलिस ने शव की शिनाख्त के प्रयास किए, लेकिन मृतका की पहचान नहीं हो सकी. बताया जा रहा है कि महिला के हाथों में मेहंदी लगी हुई थी. पुलिस को आशंका है कि महिला की गला दबाकर हत्या कर शव को बैग में डालकर ठिकाने लगाया गया है. साथ ही दुष्कर्म के सवाल पर पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट से इसका खुलासा हो पाएगा. उधर, बैग में शव मिलने की खबर पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई और हड़कंप मच गया.

आज शाम साढ़े तीन बजे सूचना मिली थी कि सड़क किनारे एक बैग में महिला का शव मिला है. जिसपर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मृतका के शिनाख्त के प्रयास किए गए, लेकिन महिला की पहचान नहीं हो पाई है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के अलावा अन्य कारणों का पता चल जाएगा. बरहाल, महिला की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं. – मणिकांत मिश्रा, एसएसपी, उधमसिंह नगर

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर: नशे की हालत में पुलिस से उलझे भाजपा पार्षद; तीनपानी डाम के पास काटा हंगामा, पुलिस ने बुलेट सीज कर काटा चालान