दिनेशपुर : महिला समेत चार तस्कर एक किलो अफीम के साथ पुलिस के हत्थे चढ़े

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जिले में महिला समेत चार तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़े हैं. पुलिस को इनके पास से एक किलो अफीम बरामद हुई है. पुलिस ने चारों को कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया है.

दिनेशपुर थाना पुलिस ने एक किलो अफीम के साथ एक महिला समेत चार तस्करों को गिरफ्तार किया है. आरोपी ये अफीम यूपी से लाए थे, जिसे वे उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जिले में खपाने की फिराक में थे, लेकिन उससे पहले ही वो पुलिस के हत्थे चढ़ गए.

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता में आबादी के पास खेत में निकला अजगर: बकरी को जकड़कर मारा, वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर पाई दहशत पर राहत

उधमसिंह नगर एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने बताया कि पुलिस इन दिनों अवैध नशे के खिलाफ अभियान चला रही है. इसी अभियान के तहत दिनेशपुर थाने की पुलिस टीम खटोला मोतीपुर के पास चेकिंग कर रही थी. इस दौरान पुलिस की नजर ओमनी वैन पर पड़ी, जिसका ड्राइवर पुलिस को देखकर हड़बड़ा गया. पुलिस ने संदेह के आधार पर वाहन की चेकिंग की.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में H1N1 फ्लू का दायरा बढ़ा: प्रदेश में कुल मरीज 52 पहुंचे, दून में सबसे ज्यादा 35 मामले; डॉक्टरों ने दी सावधानी बरतने की सलाह

पुलिस के मुताबिक तलाशी के दौरान वाहन से एक किलो अफीम बरामद हुई. पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम प्रमोद शर्मा, अनीता शर्मा निवासी गुरगावां जिला बरेली, मो तस्लीम निवासी मिलक रामपुर और गुच्छन खां निवासी बरेली बताया. आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने उन्हें जेल भेज दिया.

यह भी पढ़ें 👉  सैनिक कल्याण में देश के लिए 'मॉडल' बना उत्तराखंड: अग्निवीरों के लिए रोजगार सेल बनाने वाला पहला राज्य, बलिदानी परिवारों की अनुग्रह राशि में भारी बढ़ोतरी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad