दिल्ली मेट्रो में नौकरी लगाने का झांसा देकर 12 लाख रुपए ठगी, धोखाधड़ी की धाराओं में केस दर्ज

खबर शेयर करें -

रुद्रपुर: पंतनगर थाना क्षेत्र में नौकरी लगाने के नाम पर 12 लाख रुपए ऐठने का मामला प्रकाश में आया है. पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर अभियोग पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है. यूपी के बिजनौर निवासी नरेंद्र वर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि परिचित रजत कौशिक के माध्यम से डेढ़ साल पहले रुद्रपुर निवासी कुमार गौरव उर्फ विशाल से मुलाकात हुई थी.

आरोपी कुमार गौरव, नरेंद्र वर्मा के घर आता जाता रहता था. एक दिन कुमार गौरव उनके घर आया और बेटे की दिल्ली मेट्रो में नौकरी लगाने की बात कही. साथ ही उसकी उच्च अधिकारियों से जान पहचान होने की भी बात कही, जिसपर उनके द्वारा आरोपी गौरव कुमार पर विश्वास कर लिया और उसे दिल्ली मेट्रो में बेटे की नौकरी लगाने के एवज में अलग-अलग तारीख में 12 लाख रुपए दे दिए.

यह भी पढ़ें 👉  साल में केवल रक्षाबंधन पर खुलते हैं उत्तराखंड के वंशी नारायण मंदिर के कपाट, जानिए इसके पीछे की पौराणिक कथा

एक साल बीत जाने के बाद भी जब बेटे की जॉब नहीं लगी तो उन्होंने आरोपी को फोन किया और पैसे वापस देने के लिए कहा तो आरोपी कुमार गौरव ने पैसे देने से इनकार कर दिया और जान से मारने की धमकी देने लगा. बीती 8 मई को जब वह आरोपी के घर पहुंचे, तो उसने सात लाख और पांच लाख के दो चेक उन्हें दिए लेकिन अभी तक चेक से भुगतान नहीं हो पाया है.

यह भी पढ़ें 👉  SIR में ‘फर्जी आपत्तियों’ का खेल! फॉर्म-7 के दुरुपयोग पर चुनाव आयोग सख्त

मामले में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पंतनगर निरीक्षक राजेंद्र सिंह डांगी ने बताया कि नौकरी के नाम पर 12 लाख रुपए की धोखाधड़ी हुई है. मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है

यह भी पढ़ें 👉  हादसे में घायल बेटी के इलाज के लिए मुख्यमंत्री धामी ने दी ₹1 लाख की सहायता, विधायक चीमा ने घर पहुंचकर सौंपी सहायता राशि
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad