दिवाली से पूर्व ही सजने लगे जुए और सट्टे के फड़, पुलिस ने लालकुआं में तीन जुआरियों और एक सट्टेबाज को किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

लालकुआ। अभी दीपावली पर्व का पूरी तरह से आगाज भी नहीं हुआ कि क्षेत्र में कई जगह जुए और सट्टे के फड़ सजने लग गए हैं वहीं कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाते हुए एक सट्टेबाज और 3 जुआरियों को हजारों रुपए की रकम के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।


नवनियुक्त सहायक पुलिस अधीक्षक सर्वेश पवार एवं कोतवाल संजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने क्षेत्र में विभिन्न जगहों पर छापेमारी अभियान चलाते हुए 2 किलोमीटर के सामने जंगल में 3 जुआरियों को रंगे हाथों जुआ खेलते हुए दबोच लिया। जिन्होंने अपना नाम राजेश कश्यप पुत्र प्रदीप कश्यप निवासी राजीव नगर घोड़ानाल बिंदुखत्ता, अरुण पाल पुत्र वीरपाल निवासी पश्चिमी घोड़ा नाला, समीर पुत्र बाबर खान निवासी सुभाष नगर लालकुआं बताया। पुलिस टीम ने तीनों जुआरियों के पास ₹2090 की नगदी भी बरामद भी बरामद की है। वहीं पुलिस टीम ने बजरी कंपनी के पास छापेमारी कर एक सट्टेबाज मनोज निवासी बजरी कंपनी संजय नगर को सट्टे की खाई बार लगाते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है ,जिसके पास से पुलिस टीम ने ₹ 15530 बरामद किये पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया
इस दौरान कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि क्षेत्र में अवैध रूप से नशीले पदार्थों व शराब का कारोबार करने वाले तथा सट्टा एवं जुआ चलाने वालों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है जो निरंतर जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  जिंदगी बचाने को भटकता रहा पति, सिस्टम देखता रहा तमाशा; मासूम के सिर से उठा मां का साया

पुलिस टीम में प्रमुख रूप से एसआई मनोज सिंह एसआई हरीश प्रसाद कांस्टेबल तरुण मेहता आनंदपुरी गंगा सिंह सुरेश प्रसाद मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  चैती मेले के ठेके में बड़ा खेल!करोड़ों रुपये डकार ठेकेदार हुआ फरार, आखिर किसकी शह पर खाली रह गया सरकारी खजाना?
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  विधायक निधि खर्च में गोपाल राणा अव्वल, यशपाल आर्य फिसड्डी; त्रिलोक सिंह चीमा तीसरे पायदान पर