दीपक – इमरान के नेतृत्व में ग्रामीणों ने कूड़ादान स्थापित करने की मांग रख जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन

खबर शेयर करें -
लालकुआं: नगर के संजय नगर हाथी खाना के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजकर क्षेत्र में कूड़ादान स्थापित करने की मांग की है।
 शुक्रवार को बेराजगार संगठन के दीपक जोशी व इमरान खान के नेतृत्व में नगर के संजय नगर हाथी खाना क्षेत्र के लोगों ने तहसील पहुंचकर जिलाधिकारी को ज्ञापन प्रेषित किया, जिसमें ग्रामीणों का कहना था कि अभी तक वह मोहल्ले के निकट वन विभाग की खाली पड़ी भूमि में अपने घरों व प्रतिष्ठानों का कूड़ा डालते थे, जिसके बाद सेंचुरी पेपर मिल द्वारा कूड़े का निस्तारण किया जाता है, परंतु वर्तमान में वन विभाग द्वारा उक्त क्षेत्र को कब्जे में लेकर उसका सौंदर्यीकरण किया जा रहा है, जिसकारण क्षेत्रवासियों के सामने कूड़ा फैंकने की समस्या खड़ी हो गई है, जिसकारण क्षेत्र में संक्रामक रोगों का खतरा बड़ गया है।
उन्होने क्षेत्र में कूड़ादान लगाने की मांग की, ताकि उनकी समस्या का समाधान हो सके। इस अवसर पर जितेंद्र पाल सिंह, मो रासिद, मो उमर, शादाब, यामीन खान, कैलाश पांडे समेत तमाम लोग मौजूद थे।
यह भी पढ़ें 👉  रक्षाबंधन पर मिलावटी मिठाइयों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: एसडीएम के नेतृत्व में सुल्तानपुर पट्टी में छापेमारी, कुंतलों नकली मावा व दूषित मिठाइयां नष्ट
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  हादसे में घायल बेटी के इलाज के लिए मुख्यमंत्री धामी ने दी ₹1 लाख की सहायता, विधायक चीमा ने घर पहुंचकर सौंपी सहायता राशि