दीपावली से पहले जुआरियों पर पुलिस का एक्शन, लाखों की नकदी के साथ 16 जुआरी गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: दीपावली के त्योहार पर जुआरी सक्रिय हो गए हैं. जुआरी जगह-जगह जुआ के अड्डा बनाकर हार-जीत की बाजी लगा रहे हैं. ऐसे में पुलिस ने अब जुआरियों के खिलाफ भी अभियान चलाकर धरपकड़ की कार्रवाई शुरू कर दी है. इसी कड़ी में हल्द्वानी पुलिस ने जुआ के दो बड़े अड्डों पर छापेमारी की. जहां 1 लाख 20 हजार रुपए की नगदी और ताश के पत्तों के साथ 16 जुआरियों को गिरफ्तार किया है.

यह भी पढ़ें 👉  कुछ तो करो साहब !अब शिक्षा के क्षेत्र में फिसड्डी हो रहा आपका काशीपुर, 70% स्कूलों में प्रिंसिपल ही नहीं, ‘प्रभारी सिस्टम’ के भरोसे बच्चों का भविष्य”

हल्द्वानी में 16 जुआरी गिरफ्तार: नैनीताल एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने बताया कि दीपावली के त्योहार पर जुआ खेलने का अवैध काम होता है. जिसको देखते हुए जगह-जगह चेकिंग अभियान चलाई जा रही है. इसी के तहत पुलिस और एसओजी की टीम ने मुखानी व बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में छापेमारी की कार्रवाई को अंजाम दिया. जहां दो जुआ के अड्डे से 16 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई किया गया है. वहीं, मौके पर आरोपियों के पास से भारी मात्रा में नगदी और ताश के पत्ते भी बरामद किए गए हैं.

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर: नशे की हालत में पुलिस से उलझे भाजपा पार्षद; तीनपानी डाम के पास काटा हंगामा, पुलिस ने बुलेट सीज कर काटा चालान

पकड़े गए सभी आरोपी हल्द्वानी क्षेत्र के रहने वाले हैं. पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वो दीपावली के त्योहार पर ज्यादा पैसे के लालच में जीत-हार की बाजी लगा रहे थे. एसएसपी मीणा ने सभी थाना चौकी प्रभारियों निर्देशित किया है कि जहां कहीं भी जुआ खेलने की शिकायत मिलती है, वहां पुलिस तत्काल कार्रवाई करें.

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल: स्नोव्यू में खाई में गिरने से वन कर्मी की दर्दनाक मौत; मौत की वजह को लेकर जनप्रतिनिधियों और वन विभाग के दावों में उलझा मामला