दुःखद:मध्य प्रदेश से परिवार के साथ दो जून की रोटी कमाने आये मजदूर पर टूटा दुखों का पहाड़, साथ मे सो रहे दो बच्चो की जहरीले सांप के डसने से हुई मौत
A mountain of sorrow fell on a laborer who came from Madhya Pradesh with his family to earn bread on June 2. Two children sleeping with him died due to poisonous snake bite.
राजू अनेजा,रामनगर। 2 जून की रोटी कमाने के लिए मध्य प्रदेश से रामनगर आए एक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।बीती दिवस यह परिवार अपने तीनों मासूम बच्चों के साथ जमीन पर सो रहा था इसी बीच एक जहरीले सांप ने इस परिवार के दो बच्चों को डस लिया इसके बाद दोनों मासूम बच्चों की सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी में उपचार के दौरान दर्दनाक मौत हो गई।घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
आपको बताते चले कि।रामनगर विकास खंड के अंतर्गत ग्राम पीरूमदारा क्षेत्र में हुंडई कर कंपनी का शोरूम का निर्माण कार्य चल रहा है जिसमे मध्य प्रदेश के तहसील गुनौर पन्ना निवासी सुनील कुमार रैकवार अपनी पत्नी व तीन मासूम बच्चों के साथ यहां मजदूरी करने के लिए आया था बताया जाता है कि बुधवार की देर रात यह परिवार अपने तीनों मासूम बच्चों के साथ निर्माणाधीन शोरूम के बाहर बने अस्थाई एक कमरे में सो रहा था इसी बीच अचानक एक जहरीला सांप उनके कमरे में आ गया और उसमें सुनील कुमार के 6 वर्षीय बेटे दीप साढे तीन साल की बेटी नित्या को डस लिया

