
गदरपुर: बरात से कार द्वारा लौट रहे कार की ट्रैक्टर से भिड़ंत होने के दुल्हे के फूफा सहित दो लोगों की मौत हो गई। दुर्भटना में तीन लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद चालक ट्रैक्टर ट्राली को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार मंगलवार को शीशगढ़ बरेली निवासी दीपू गुप्ता पुत्र संजीव गुप्ता की बारात पूरनपुर गदरपुर निवासी रामकुमार के वहा आई थी। सांय करीब साढ़े सात बजे बरात लौट रही थी। दुल्हे के फूफा 40 वर्षीय प्रमोद गुप्ता पुत्र लालाराम गुप्ता निवासी बिलासपुर रामुपर, राजीव गुप्ता पुत्र महेश गुप्ता निवासी शीशगढ़, 10 वर्षीय सक्षम गुप्ता पुत्र राजीव गुप्ता, अनंतराम पुत्र अशर्फी लाल निवासी शीशगढ़ व चालक 26 वर्षीय शिवम निवासी महेंद्र नगर नेपाल के साथ अल्टो कार संख्या यूपी 25बीपी 7665 से वापस लौट थे। अभी कार कुछ दूर पहुची ही थी कि गदरपुर तहसील के पास हाइवे में ट्रैक्टर ट्राली से भिड़ंत हो गई। जिससे कार के परखच्चे उड़ गए। चालक सहित सभी कार में ही फंसे रहे। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से कार में फंसे सभी लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने प्रमोद व शिवम को मृत घोषित कर दिया। जबकि राजीव व सक्षम को रुद्रपुर रेफर कर दिया। दुर्घटना के कारण बारात की खुशी मातम में बदल गई।
ताजा खबर
- नैनीताल: स्थानांतरण से आहत कोतवाल ने खुद को कमरे में किया बंद; पुलिस महकमे में हड़कंप
- नैनीताल: भूमियाधार हादसा या साजिश? बरेली के युवक की बाइक समेत गिरने से मौत; पिता ने दोस्तों पर लगाया हत्या का आरोप
- हल्द्वानी: दमुवाढूंगा में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत; स्मैक की ओवरडोज बनी संभावित कारण
- हल्द्वानी: शादी समारोह में पानी पीने पर उपजा विवाद, दो भाइयों को जातिसूचक गालियां देकर पीटा; दोनों पक्ष पहुंचे थाने
- CBSE 12वीं का परिणाम घोषित: 18.5 लाख छात्रों का इंतजार खत्म, डिजिटल माध्यमों से ऐसे देखें अपनी मार्कशीट
- हल्द्वानी: परिवार का सहारा बनने दिल्ली गई निशा की पति ने की हत्या; दूसरी शादी के 10 दिन के भीतर बेड में मिला शव
- नानकमत्ता हाईवे पर दो कारों की भीषण भिड़ंत: किच्छा के युवक की दर्दनाक मौत, दो अन्य गंभीर रूप से घायल
- पहले ऑनलाइन गेमिंग के कर्ज में गई बेटे की जान, अब कोतवाल बन साइबर ठग ने पिता से मांगे 15 हजार
- हल्द्वानी की युवती की दिल्ली में संदिग्ध हत्या: शादी के 6 दिन बाद पति ने गला घोंटकर बेड में छिपाया शव
- नर्सिंग बेरोजगारों का आंदोलन हुआ उग्र; ज्योति रौतेला ने खुद पर छिड़का पेट्रोल, 40 घंटे से टंकी पर जारी है धरना

