दुःखद समाचार : पेट्रोलिंग के दौरान जम्मू कश्मीर के तंगधार में शहीद हुआ उत्तराखंड का लाल, परिवार में पसरा

खबर शेयर करें -

टिहरी गढ़वाल: कुपवाड़ा जिले के तंगधार में पेट्रोलिंग के दौरान अठुरवाला के जेसीओ सत्ये सिंह बिष्ट (42) शहीद हो गए। दुःखद घटना मिलते ही परिवार में मातम पसर गया।

मिली जानकारी के अनुसार कुपवाड़ा जिले में पेट्रोलिंग के दौरान शहीद हुए अठुरवाला निवासी सत्ये सिंह बिष्ट पुत्र स्वर्गीय गोपाल सिंह बिष्ट ने देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। ये मूलतः ग्राम जुराना, चंद्रबदनी खास पट्टी, टिहरी गढ़वाल के निवासी थे और पिछले सात वर्षों से अठुरवाला में रह रहे थे। शुक्रवार दोपहर को बलिदान की सूचना उनके परिवार को सेवा के अधिकारियों द्वारा दी गई और उनकी पार्थिव देह को आज शाम हेलिकॉप्टर के जरिए देहरादून एयरपोर्ट लाए जाने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  क्रिकेटर ऋषभ पंत ने आधी रात को सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर CM धामी से मांगी मदद: बोले— 3 साल से नहीं मिल रही जमीन, दिल्ली से वापस उत्तराखंड में बसना चाहता हूं

17 गढ़वाल राइफल्स में थे शहीद सत्ये सिंह

शहीद सत्ये सिंह बिष्ट भारतीय सेना की 17 गढ़वाल राइफल्स में सेवारत थे और वे जेसीओ पद पर अपनी सेवाएं दे रहे थे। उनके परिवार में पत्नी संगीता, पुत्री स्वाति बिष्ट, महक बिष्ट और पुत्र अयान बिष्ट हैं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे और शोक संतृप्त परिवार को यह वियोग सहन करने की शक्ति दे।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं रेलवे स्टेशन पर DRM वीना सिन्हा के साथ जनसमस्याओं पर वार्ता: रेलवे ओवरब्रिज, टेंपो स्टैंड और वेस्ट मैनेजमेंट के मुद्दों पर हुई चर्चा
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  दस लाख दो, वरना झूठे केस में फंसा देंगे! अवैध वसूली और रंगदारी के आरोपों पर कोर्ट सख्त, आईटीआई पुलिस को मुकदमा दर्ज कर जांच के आदेश