दुग्ध संघ के बोनस वितरण कार्यक्रम में पहुंचे लालकुआं विधायक का ग्रामीणों ने किया जमकर विरोध प्रदर्शन, पुलिस फोर्स को मौके पर होना पड़ा तैनात

खबर शेयर करें -
लालकुआं विधायक डॉक्टर मोहन बिष्ट को आज चोरगलिया में ग्रामीणों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। दरअसल लालकुआं विधायक मोहन बिष्ट रविवार को चोरगलिया पहुंचे जहां वह दुग्ध संघ के बोनस वितरण कार्यक्रम में पहुंचे ही थे की भारी संख्या में ग्रामीण कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे और उन्होंने विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध शुरू कर दिया।

वही ग्रामीणों के भारी विरोध को भांपते हुए मौके पर पुलिस फोर्स भी एक्टिव हुआ, उन्होंने किसी तरह लोगों को समझाने बुझाने का काम किया लेकिन लोग नहीं माने विधायक के खिलाफ लगातार नारेबाजी करते रहे और यह हंगामा काफी देर तक चलता रहा। कई ग्रामीण विधायक की गाड़ी के आगे लेट गए जिनको पुलिस ने हटाया।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा: 'जात्रा द कसार फेस्टिवल' में लोक संस्कृति और साहसिक खेलों का अनूठा संगम; पैराग्लाइडिंग के रोमांच ने पर्यटकों को किया मंत्रमुग्ध

इस दौरान कार्यक्रम का संचालन कर रहे कई लोगों ने ग्रामीणों से विधायक की बात सुनने की अपील भी की लेकिन ग्रामीण आक्रोश में थे उन्होंने एक न सुनी।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में पूर्व सैनिकों के लिए बड़ी भर्ती रैली: अगस्त में 69 पदों पर होगी बहाली, महिलाएं भी कर सकेंगी आवेदन

दरअसल मामला बताया जा रहा है कि चोरगलिया में वेटरनरी डॉक्टर के तबादले के बाद से स्थानीय ग्रामीण आक्रोशित थे। कई ग्रामीणों का यह कहना था वेटरनरी डॉक्टर क्षेत्र में दिन-रात लोगों के जानवरों के इलाज के लिए तत्पर रहते थे विगत माह उनके द्वारा फेसबुक पर कोई टिप्पणी की गई थी जिसके बाद से ही उनका तबादला हुआ। जिस तबादले को रद्द करने की मांग को लेकर स्थानीय ग्रामीण विधायक से काफी गुस्से में थे।

यह भी पढ़ें 👉  पौड़ी गढ़वाल: गुमखाल-सतपुली मार्ग पर बोलेरो पर गिरा विशाल बोल्डर; दिल्ली के पर्यटक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

वही ग्रामीणों का कहना था कि बैटनरी डॉक्टर का तबादला तत्काल निरस्त होना चाहिए। खबर लिखे जाने तक हंगामा जारी था।

Ad