दुल्हन करती रही इंतजार, दूल्हा साइकिल से फरार, दोनों पक्ष पहुंचे थाने

खबर शेयर करें -

सजी-संवरी दुल्हन बरात आने का इंतजार करती रही। दूल्हा बारात जाने से पहले अपने घर से गायब हो गया। दूल्हा के घर से लापता होने से परिजनों में हड़कंप मच गया। बताया गया बारात जाने से पहले दूल्हा साइकिल लेकर घर से निकला और गायब हो गया। परिजनों ने खोजबीन की लेकिन दूल्हे का पता न चला। दूल्हे की बहन सीमा ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है।

यह भी पढ़ें 👉  'उठो-बढ़ो हाथ मिलाओ, मां के नाम पेड़ लगाओ': 35 करोड़ पौधरोपण के महाभियान को लेकर वन विभाग की अहम बैठक, स्वयंसेवी संस्थाओं ने मिलाया हाथ

बताया जा रहा है कि शनिवार को ग्राम चौखटा निवासी अंगने लाल के पुत्र रविकांत की बारात थाना इंदरगढ़ के ग्राम चंदौवा निवासी कामता प्रसाद की पुत्री शिवानी उर्फ सावित्री के यहां जानी थी। दुल्हन के भाई अनुराग कुमार ने बताया कि शादी में वर पक्ष की हर एक मांग को स्वीकार कर अपनी बहन की शादी तय की थी।

शनिवार शाम को वर पक्ष को बारात लेकर आना था। घर पर बारात को लेकर सारी तैयारी हो चुकी थी। घर पर हलवाई मिठाई बनाने की तैयारी में लगे थे। तभी वर पक्ष की तरफ से खबर मिली कि दूल्हा घर से बिन बताए कहीं गायब हो गया है। काफी खोजबीन के बाद कोई खबर नहीं मिली।

यह भी पढ़ें 👉  'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान को मिला भारी जनसमर्थन: सीएसएन पीजी कॉलेज में हुआ भव्य वृक्षारोपण, गणमान्य लोगों ने लिया संरक्षण का संकल्प

यह खबर वधु पक्ष के लोगों को मिलते ही परिजनों में सन्नाटा पसर गया। दुल्हन बारात आने का इंतजार करती रही। दुल्हन के भाई अनुराग कुमार ने वर पक्ष के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। खबर लिखे जाने तक वधु पक्ष के लोग थाने में डेरा जमाए बैठे रहे।

यह भी पढ़ें 👉  'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान को मिला भारी जनसमर्थन: सीएसएन पीजी कॉलेज में हुआ भव्य वृक्षारोपण, गणमान्य लोगों ने लिया संरक्षण का संकल्प
Ad