लालकुआं: दुष्कर्म के आरोपी नैनीताल दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा की मुश्किल बढ़ती जा रही है। अब नैनीताल हाई कोर्ट ने नैनीताल दुग्ध संघ में निविदा प्रक्रिया में गड़बड़ियों के मामले में सुनवाई करते हुए सरकार से कमिश्नर की रिपोर्ट में अब तक कार्यवाही का जवाब मांगा है। मंगलवार को मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति ऋतु बाहरी व न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल की खंडपीठ में देवभूमि
ट्रेडर्स की याचिका पर सुनवाई हुई। याचिकाकर्ता के अनुसार नैनीताल दुग्ध उत्पादक संघ लालकुआं की ओर से अन्य सालों की तरह दही मटका, स्टेशनरी, मैन पावर , एल्युमिनियम केन सहित कई अन्य जरूरी सामान की सप्लाई करने के लिए टेंडर निकाला था। लेकिन संघ ने टेंडर प्रक्रिया की नियमावली का पालन नहीं किया। नियमावली के अनुसार ई टेंडर भी होना आवश्यक था, जो नहीं किया गया। 2023 में भी संघ की ओर से जारी निविदा में तीनों निविदा कर्ताओं ने एक ही बैंक, एक ही एकाउंट और एक ही लिफाफे निविदा संघ को भेज दी, जो निविदा की नियमावली के विरुद्ध है।
ताजा खबर
- दर्दनाक सड़क हादसा: बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी गंभीर रूप से घायल
- नाबालिगों से कुकर्म का मामला: आरोपी को भीड़ ने पकड़ा, मुंह काला कर घुमाया; आज होगा कोर्ट में पेश
- विश्वास का फायदा उठाकर किरायेदार ने बुजुर्ग के खाते से उड़ाए 1.36 लाख; थल पुलिस ने 24 घंटे में दबोचा
- घास लेने गई महिला पर गुलदार का हमला, मौत; पिथौरागढ़ के भंडारीगांव में भी आदमखोर का आतंक जारी
- काशीपुर में 22 और 23 अक्टूबर को सजेगा सत्संग का दरबार,परम संत राजिंदर सिंह जी महाराज के पावन सान्निध्य में होगा नामदान
- लालकुआं हाईवे पर टुकटुक से गिरकर 30 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत; सिर में गंभीर चोट लगने से अस्पताल में तोड़ा दम
- कैंची धाम में अनियंत्रित भीड़ पर सीएम धामी का बड़ा बयान: लागू होगी पंजीकरण व्यवस्था, सीमित की जाएगी श्रद्धालुओं की संख्या
- दूषित पानी से बीएससी छात्रा की मौत, 2 अन्य बच्चे पीलिया से पीड़ित; परिजनों का हंगामा, जांच में जुटा प्रशासन
- पत्नी की हत्या के इरादे से तमंचा लेकर घूम रहा युवक गिरफ्तार; 315 बोर का तमंचा और बाइक बरामद
- चरित्र शंका में पति ने दरांती से गला रेतकर की पत्नी की हत्या, आरोपी फरार

