दूध के कैंटर और टेंपो में जोरदार भिड़ंत , कैंटर चालक सहित टेंपो में बैठी सभी सवारी गंभीर रूप से घायल

A massive collision between a milk canter and a tempo, all the passengers sitting in the tempo including the canter driver were seriously injured.

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा, लाल कुआं। हल्द्वानी लालकुआं राष्ट्रीय राजमार्ग मोती नगर के पास ट्रक और ऑटो में हुई जोरदार भिड़ंत करीब आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने 108 की मदद से घायलों को तुरंत सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया है।जहां सभी का इलाज चल रहा है तथा घायलों में तीन लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: जीएसटी के 9 वर्ष पूरे होने और सीए दिवस पर टैक्स बार ने दी बधाई, देश की आर्थिक उन्नति में चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के योगदान को सराहा

प्राप्त जानकारी के अनुसार हल्द्वानी लालकुआं राष्ट्रीय राजमार्ग मोती नगर चौराहे पर दूध का कैंटर वाहन और ऑटो में जोरदार भिड़ंत हो गई टक्कर इतनी जोरदार थी कि कैंटर ट्रक सड़क से नीचे जा पहुंचा।इस दौरान ऑटो सड़क पर ही पलट गया हादसे में ऑटो में बैठे सभी सात लोग घायल हो गए. घटना में ऑटो चालक ऑटो में काफी देर तक फंसा रहा इसके बाद लोगों ने काफी मशकत के बाद चालक को ऑटो से निकला।

सभी घायलों का सुशीला तिवारी अस्पताल में इलाज चल रहा है जिसमें एक बालक सहित तीन लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है बताया जा रहा की ऑटो चालक लाल कुआं से सवारियां लेकर हल्द्वानी को जा रहा था जबकि दूध का कैंटर हल्द्वानी से लाल कुआं की ओर आ रहा था जहां हादसा हुआ है बताया जा रहा है कि सभी घायल हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र के रहने वाले हैं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर: एचपी पेट्रोल पंप पर मिलावटी तेल का हंगामा, ईंधन भराते ही रास्ते में बंद हुए कई वाहन, जांच शुरू