दूसरे डॉक्टर के नाम पर चल रहा था शुगर को जड़ से खत्म करने का दवाखाना, अब हुआ कुछ ऐसा..

भारी अनियमितता पाए जाने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दवा खाने को किया सीज

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा, काशीपुर। शुगर को जड़ से खत्म करने के नाम पर चल रहे दवा खाने को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने भारी अनियमितता पाए जाने पर दवाखाने को सील कर दिया।

विगत कई दिनों से अस्पतालों में निवेदिता कर खेल मिलने की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम नेे मुरादाबाद रोड स्थित हिन्द अस्पताल का निरीक्षण किया। उस समय अस्पताल में लगभग 250 से 300 मरीज मौजूद थे। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में वेंटिलेटर भी नही मिला।मरीजों का इलाज अस्पताल के संचालक मोहम्मद आसिफ कर रहे थे। आसिफ ने बताया कि चिकित्सालय डॉ. नवनीत कुमार बेनवाल के नाम पर एलोपैथिक विभाग में पंजीकृत है। उन्होंने अपनी इलेक्ट्रो होम्योपैथिक की डिग्री दिखाई। टीम ने डिग्री को संबधित पैथी इलाज के लिए वैध नहीं बताया। निरीक्षण के दौरान लगभग डेढ़ घंटे बाद डॉ. नवनीत कुमार बेनीवाल अस्पताल पहुंचे। बताया की उनकी अनुपस्थिति में मो. आसिफ ही मरीजों का उपचार करते हैं। निरीक्षण में दो स्टाफ नर्स भी नहीं मिलीं। उधर, मेडिकल स्टोर पर औषधियों के निरीक्षण में एलोपैथिक, आयुर्वेदिक, होम्योपैथिक, एफएसएसएआई मार्का औषधियां मिलीं। जिनकी सैंपलिंग डॉ. आशुतोश, डॉ. सुधीर और डॉ. आनंद ने की। डॉ. आशुतोष पंत ने संभावना जताई की जो आयुर्वेदिक औषधियां मिली हैं वह अन्य औषधि और रसायन का मिश्रण हो सकता है। इसके अलावा मौके पर कोई भी प्रशिक्षित स्टाफ मौजूद नहीं था। अस्पताल में बिना लैब टेक्नीशियन के लैब संचालन हो रहा था और मेडिकल स्टोर पर कोई फार्मासिस्ट भी नहीं था।
अस्पताल में इलाज कराने के लिए काफी मरीज मौके पर मौजूद थे। इसमें से अधिकांश मरीजों ने दवा के लिये रुपये अस्पताल में जमा कर दिये थे। एकाएक अधिकारियों के पहुंचने पर अस्पताल से मरीजों को बाहर कर दिया। शाम तक चली कार्रवाई के बाद अस्पताल को सील कर दिया गया। इस बीच मरीज रुपये वापस लेने के लिये गुहार लगाते रहे। पुलिस कर्मियों ने कुछ मरीजों के रुपये भी वापस कराये।
वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम को निरीक्षण के दौरान कुछ प्रतिबंधित दवाईयां भी मौके पर मिलीं। अस्पताल में गंदगी भी मिली। खाद्य सुरक्षा अधिकारी पवन कुमार ने मौके पर पहुंचकर खाद्य पदार्थों का सैंपल लिया। तमाम अनियमितताएं मिलने पर टीम ने अस्पताल को अग्रिम आदेशों तक सील कर दिया।
निरीक्षण के दौरान एसीएमओ डॉ. तपन शर्मा के साथ नायब तहसीलदार राकेश चंद, जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. आशुतोष पंत, वरिष्ठ ड्रग इंस्पेक्टर डॉ. सुधीर कुमार,होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी एलडी भट्ट चिकित्सालय डॉ. आनंद कुमार मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता में अचानक गैस सिलेंडर में लगी आग: घर का सामान जलकर राख, ग्रामीणों की तत्परता से बची दो मासूमों की जान
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता में अचानक गैस सिलेंडर में लगी आग: घर का सामान जलकर राख, ग्रामीणों की तत्परता से बची दो मासूमों की जान