देवभूमि एक बार फिर हुई कलंकित,यहां16 वर्षीय किशोर ने छह साल की बच्ची के हाथ और मुंह बांधकर किया दुष्कर्म

Devbhoomi once again tarnished, here a 16 year old teenager raped a six year old girl by tying her hands and mouth.

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा, हरिद्वार । देवभूमि में महिलाओं और बच्चियों के साथ दुराचार की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है ताजा मामला हरिद्वार के पथरी थाना क्षेत्र का है जहां एक 16 वर्षीय किशोर ने छह साल की बच्ची के हाथ और मुंह बांधकर दुष्कर्म किया। कई घंटों बाद बच्ची आरोपी के घर में ही पड़ी मिली। पुलिस ने पोक्सो में मामला दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार गांव के रहने वाले एक व्यक्ति ने शिकायत देकर बताया कि बृहस्पतिवार शाम उसकी छह वर्षीय पुत्री एक पांच वर्षीय बच्चे के साथ खेल रही थी।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राम प्रधान ने 36 की उम्र में पास की 10वीं; बेटे से ज्यादा अंक लाकर पेश की मिसाल

तभी पड़ोस में ही रहने वाला एक 16 वर्षीय किशोर उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ अपने घर ले गया।आरोप है कि कमरे के अंदर ले जाकर उसने बच्ची के हाथ और मुंह चुन्नी से बांध दिए और दुष्कर्म किया। कई घंटे तक जब बच्ची घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। वह आरोपी के घर सोफे के पीछे पड़ी मिली। उसके हाथ और मुंह बंधे थे। घटना के बाद किशोर फरार हो गया। बच्ची को इस हाल में देख सकते में आए परिजन और ग्रामीण उसे लेकर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम अपडेट: मैदानी इलाकों में 39°C के साथ 'लू' का अलर्ट; 28 अप्रैल से बारिश और ओलावृष्टि दे सकती है राहत
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  किच्छा: सड़क चौड़ीकरण के लिए हटाया गया 50 साल पुराना मां काली मंदिर; भव्य शोभायात्रा के साथ मूर्ति विस्थापित, प्रशासन ने ढहाया ढांचा