देवभूमि में महिलाओं के ऊपर बढ़ रहे अत्याचार सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर आगामी 9 सितंबर को रुद्रपुर में जिलाधिकारी कार्यालय में गरजेंगे काँग्रेसी, काशीपुर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने प्रदर्शन को लेकर कार्यकर्ताओं में भरा जोश

Congressmen will roar at the District Magistrate's office in Rudrapur on September 9 on various issues including increasing atrocities on women in Devbhoomi. Leader of Opposition Yashpal Arya reached Kashipur and energized the workers regarding the protest.

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा,काशीपुर। काशीपुर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गर्म जोशी से स्वागत किया इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश में महिलाओं के ऊपर बढ़ रहे अत्याचार सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट होकर आगामी 9 सितंबर को रुद्रपुर में जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन व घेराव करेंगे। प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए तैयारी को लेकर नेता प्रतिपक्ष विधायक यशपाल आर्य ने आज काशीपुर पहुंचकर कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए उन्हें दिशा निर्देश दिए। इस दौरान हुई बैठक में नेता प्रतिपक्ष आर्य ने प्रदेश में महिलाओं के साथ बढ़ रहे अपराधों, भ्रष्टाचार, भाजपा की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन की रणनीति पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने ऊधमसिंह नगर के डीएम कार्यालय का घेराव करने का निर्णय लिया है, जिसे सफल बनाने को ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ताओं को रुद्रपुर आने को कहा गया है। उधर मीडिया से मुखातिब होते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों से जनता त्रस्त हो चुकी है। भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है, महिलाओं के साथ अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। आम जनता, खासकर महिलाएं डरा हुआ महसूस कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार पूरी तरह विफल साबित हो रही है। सरकार अपराधियों के सामने नतमस्तक है‌। कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। भाजपा सरकार में व्यापारी, महिलाएं और किसान बुरी तरह परेशान हैं। सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग किया जा रहा है। अफसर और खनन माफिया मौज ले रहे हैं और जनता कराह रही है‌। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि इन मुद्दों के प्रति कतई खामोश नहीं बैठेगी। आगामी 9 सितंबर को रुद्रपुर में जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन कर सरकार को घेरा जाएगा। इस दौरान जसपुर विधायक आदेश सिंह चौहान, विमल गुड़िया, अर्पित मेहरोत्रा, मनोज जोशी, डा. दीपिका गुड़िया आत्रेय, इंदु मान, लता शर्मा, संदीप सहगल, अरुण चौहान, मुशर्रफ हुसैन, मंसूर अली मंसूरी, सचिन नाडिग एडवोकेट आदि थे।

यह भी पढ़ें 👉  तिरंगे से पहले आरओबी पर फहरा 'खतरे का झंडा' ! सड़क चीरकर निकला जानलेवा सरिया , सीमेंट का कट्टा रखकर निभाई जिम्मेदारी; हर पल हादसे का खतरा
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  ड्यूटी से घर लौट रहे बाइक सवार की दर्दनाक हादसे में मौत, अज्ञात वाहन या जानवर से टक्कर का अंदेशा