देवरामपुर हल्दूचौड़ निवासी चेकिंग के दौरान वाहन से 96 पेटी बीयर और 45 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: काठगोदाम थाना क्षेत्र में पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने भीमताल रोड पर चेकिंग के दौरान एक वाहन से 96 पेटी बीयर और 45 पेटी अंग्रेजी शराब पकड़ी है. पूछताछ में वाहन चालक के पास से शराब के कोई वैध दस्तावेज नहीं मिले. इसीलिए पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर वाहन को सीज कर दिया.

यह भी पढ़ें 👉  दीपक बाली की पहल से निर्विरोध हुआ अर्बन बैंक का चुनाव, पुष्पा देवी चेयरमैन तो मनोज अग्रवाल बने वाइस चेयरमैन

आरोपी का नाम नरेंद्र चंद्र तिवारी है, जो हल्दूचौड़ देवरामपुर का रहने वाला है. आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है. जबकि वाहन को सीज करने की कार्रवाई की गई है. आरोपी से पूछताछ की जा रही है कि शराब को किस दुकान से निकाल कर ले जा रहा था और किसको सप्लाई की जानी थी.

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता से मोटाहल्दू तक गुलदार का आतंक: मंदिर के पुजारी पर झपटा, सुरक्षा के मद्देनजर स्कूल में करनी पड़ी छुट्टी

आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है. पकड़ी गई शराब की कीमत करीब पांच लाख के आसपास बताई जा रही है.