देश व दुनिया से कटा सरोवर नगरी नैनीताल का संपर्क, तीनों रास्ते बंद, देखें वीडियो व फ़ोटो

खबर शेयर करें -

नैनीताल। रविवार से हो रही मूसलाधार बारिश आफत बनकर बरस रही है। जिसके चलते नैनीताल का शेष दुनिया से संपर्क कट गया है। नैनीताल को देश और दुनिया से जोड़ने वाले हल्द्वानी, कालाढूंगी और भवाली मार्ग बंद हो गए हैं। तीनो मार्गों पर आवाजाही रोक दी गई है। पुलिस व प्रशासन ने संबंधित विभागों को सूचित करने के साथ ही राहत कार्य शुरू कर दिया है।
वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करे- https://youtube.com/shorts/38LJP823p2s?feature=share
रविवार सुबह से हो रही मूसलाधार बारिश के चलते सोमवार सुबह भवाली-हल्द्वानी हाइवे में वीरभट्टी के समीप मलबा आने से मार्ग बाधित हो गया। जिससे पुलिस ने भवाली, अल्मोड़ा जाने वाले वाहनों को नैनीताल की ओर डायवर्ड कर दिया था। दोपहर बाद दो जेसीबी मशीन भी वीरभट्टी में राहत कार्य मे लगा दी थी। मगर बारिश के कारण मलबा हटा कर मार्ग पर यातायात सुचारू नहीं हो पाया। ईधर देर शाम नैनीताल हल्द्वानी मार्ग में भी मलबा और पेड़ आने से मार्ग अवरुद्ध हो गया। किसी तरह वाहन भवाली- नैनीताल और कालाढूंगी मार्ग से आवाजाही कर रहे थे। मगर देर शाम कालाढूंगी मार्ग में बरापत्थर के समीप मलबा आने से मार्ग बंद हो गया। वही नैनीताल- भवाली मार्ग भी पाइंस और जोखिया के समीप बंद हो गया है। जिससे नैनीताल का देश और दुनिया से संपर्क कट गया है। तीनों मार्गो में मलबा आने के कारण नैनीताल की ओर वाहनों की आवाजाही रोक दी गयी है। पुलिस व प्रशासन ने स्थानीय लोगों से भी खास सावधानी बरतने को कहा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  गौला नदी के उफान और कटाव से प्रभावित क्षेत्रों का नंदन दुर्गापाल ने किया निरीक्षण; कहा- "अस्थाई पैचवर्क नहीं, बिंदुखत्ता को चाहिए स्थाई समाधान"

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करे- https://youtu.be/SVuIzkW92es
आपदा प्रबंधन की 44 टीमें अलर्ट मोड पर
नैनीताल: जिलाधिकारी धीराज गर्ब्याल की ओर से मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुये न्यायपंचायत स्तर पर टीम लीडर के अन्तर्गत अवर अभियंता, राजस्व उप निरीक्षक, ग्राम पंचायत अधिकारी के कार्मिकों की 44 टीमों का गठन का आदेश जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में अंतर-धार्मिक विवाहों पर कस सकता है शिकंजा: धामी सरकार ला रही है नया 'निकाहनामा' नियम, रजिस्टर्ड मौलवी ही करा सकेंगे निकाह
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  रानीबाग चित्रशिला घाट पर भीषण हादसा: गौला नदी में अचानक आए उफान से शवों समेत बह गईं दो चिताएं, परिजनों में हड़कंप