देहरादून : ऑनलाइन कॉलर्गल की चाहत ने उड़ाई युवक की नींद, युवक ने गवाएं लाखों रुपये

खबर शेयर करें -

देहरादून: ऑनलाइन ठगी के कई मामले हर दिन सामने आते हैं। ठगी का हर बार नया तरीका होता है। इनमें एक तरीक ब्लैकमेलिंग का भी है। ऐसा ही एक केस देहरादून में सामने आया है। आईटी कर्मचारी को ऑनलाइन एस्कॉर्ट सर्विस (युवती) के फेर में एक आईटी कर्मचारी को चार लाख की चपत लग गई।

पीड़ित को आरोपी ब्लैकमेल करते रहे और पैसे ऐंठते रहे। इससे परेशान होकर कर्मचारी ने नेहरू कॉलोनी थाने में रिपोर्ट लिखवा दी। पुलिस के अनुसार ओल्ड नेहरू कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति ने सात फरवरी को सुडको नाम की साइट देखी। वह आईटी कर्मचारी है। इस साइट पर मिले लिंक पर एस्कॉर्ट सर्विस के लिए संपर्क किया।

उसने ऑनलाइन 550 रुपये का भुगतान भी किया। इसके बाद उसे कुछ युवतियों की फोटो भेजी गई। पीड़ित को ईसी रोड स्थित एक होटल में बुलाया गया। वह मौके पर पहुंचा तो वहां कोई नहीं मिला। इसके बाद कॉल कर उससे कुछ और रकम जमा कराने को कहा गया। नौ मार्च को एक व्हाट्सऐप कॉल आई।

यह भी पढ़ें 👉  बुजुर्ग महिला के घर में चोरी: बक्से से सोने-चांदी के लाखों के जेवरात गायब, अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

आरोपी ने खुद को पुलिसवाला बताया और धमकाकर कहने लगा कि उसके खिलाफ जयपुर में लड़की खरीदने का केस दर्ज होने वाला है। उसने पीड़ित से यह मामला रफा-दफा कराने के नाम 90 हजार मांगे। पीड़ित ने यह रकम भी भेज दी। इसके बाद खुद को साइबर सेल अफसर बताकर आरोपियों ने फिर रकम मांगी। पीड़ित ने उनके खाते में 4.03 लाख रुपये जमा कर दिए।

4.03 लाख रुपये देने के बाद उन्होंने नेहरू कॉलोनी थाने में तहरीर दी। इंस्पेक्टर प्रदीप चौहान ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। बताया कि साइबर ठगों से सावधान रहने की बहुत जरूरत है।
मोबाइल नंबर और जिन खातों में रकम डाली गई है, उनकी जानकारी जुटाकर आरोपियों की तलाश की जा रही है। वहीं पुलिस ने लोगों से साइबर ठगी को लेकर सर्तक रहने की अपील की। बिना जानकारी के किसी भी वेबसाइट पर जाने से बचने के लिए कहा।
यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं के हल्दूचौड़ चौराहे पर दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से स्कूटी सवार कमल पांडे की मौके पर मौत
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं के हल्दूचौड़ चौराहे पर दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से स्कूटी सवार कमल पांडे की मौके पर मौत