दैनिक जागरण के वरिष्ठ पत्रकार गोविंद सनवाल व खबर पहाड़ के पत्रकार दिनेश पांडे को मिला कथाकार पत्रकार स्वर्गीय आनंद बल्लभ उपरेती स्मृति सम्मान

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी- हल्द्वानी में आयोजित कथाकार पत्रकार स्वर्गीय आनंद बल्लभ उप्रेती के 9 वें स्मृति समारोह में वरिष्ठ पत्रकार दिनेश पांडे को पत्रकारिता के लिए इस वर्ष का कथाकार पत्रकार स्वर्गीय आनंद बल्लभ उपरेती स्मृति सम्मान मिला है। इसके अलावा स्मृति समारोह में सीमांत संस्कृति के संरक्षण हेतु उल्लेखनीय कार्य कर रहे श्याम सिंह ग्वाल, नारायण सिंह दुग्ताल( जोहार) रंगकर्मी अनिल घिल्डियाल(नैनीताल) शिक्षाविद प्रो. गिरीश पंत( पीजी कालेज रामनगर),डॉ ललित जोशी (एसएसजे कालेजअलमोड़ा)पत्रकार गोविंद सनवाल (दैनिक जागरण) को स्व.आनंद बल्लभ उप्रेती स्मृति सम्मान दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  पैतृक गांव करासमाफ़ी में जोशी परिवार ने किया पौधरोपण: जयंतेश्वर महादेव मंदिर परिसर में रोपे पौधे, पर्यावरण संरक्षण और जड़ों से जुड़ने का दिया संदेश

 

तीन सत्रों पर चले इस कार्यक्रम में पहले सत्र में स्वागत अभिनंदन वह सम्मान समारोह आयोजित किया गया कार्यक्रम की शुरुआत महापौर जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला सहित कई शिक्षाविदो ने की ।जबकि दूसरे सत्र में हिमालयी धरोहर लला जसुली बूढ़ी शौक्याणी के ऊपर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न वक्ताओं ने देवभूमि उत्तराखंड की लोक संस्कृति- लोक कला के गौरवशाली इतिहास के बारे में चर्चा की। वहीं तीसरे सत्र में कुमाऊनी पारंपरिक होली के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ कार्यक्रम आयोजक मंडल के सचिव पंकज उप्रेती ने अतिथियों का स्वागत सत्कार किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में आफत की बारिश: दून, नैनीताल, चमोली और बागेश्वर में 'ऑरेंज अलर्ट', 12वीं तक के स्कूल बंद और कई नदियां उफान पर
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  मूक-बधिर महिला से दुष्कर्म का आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, पोखरी पुलिस की त्वरित कार्रवाई