दोस्तों के साथ कॉलेज में प्रैक्टिकल पेपर देने गए युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

खबर शेयर करें -

 

जसपुर। दोस्तों के साथ कॉलेज में प्रैक्टिकल पेपर देने गए युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए दुर्घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया जबकि घायलों को राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां पर चिकित्सकों ने एक को मृत घोषित कर दिया और दो व्यक्ति का प्राथमिक उपचार करने के बाद हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया जबकि एक व्यक्ति को प्राथमिक उपचार देने के बाद छुट्टी दे दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  गौला नदी के उफान और कटाव से प्रभावित क्षेत्रों का नंदन दुर्गापाल ने किया निरीक्षण; कहा- "अस्थाई पैचवर्क नहीं, बिंदुखत्ता को चाहिए स्थाई समाधान"

प्राप्त सूचना के अनुसार जसपुर के ग्राम धर्मपुर निवासी शुभम 23 वर्ष पुत्र राम गोपाल, मुकेश उर्फ हरि ओम पुत्र राम लाल सिंह, रिशु सिंह पुत्र प्रीतम सिंह, तथा गौतम पुत्र डालचंद निवासीगण धर्मपुर बाइक से कॉलेज प्रैक्टिकल पेपर देने गए हुए थे। और शाम करीब 5:00 बजे घर वापस लौट रहे थे कि रास्ते में एनएच 74 हाईवे पर ग्राम मेगावाला पुल के ऊपर अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर बैठे शुभम सिंह की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि बाइक पर बैठे मुकेश, रिशु, तथा गौतम, गंभीर रूप से घायल हो गए दुर्घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को 108 आपात बाहर से राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया जबकि पुलिस ने शुभम सिंह के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तो वही डॉक्टरों ने मुकेश, रिशु सिंह, की हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। जबकि गौतम को प्राथमिक उपचार देने के बाद अस्पताल से ही छुट्टी दे दी गई है। अचानक हुई दुर्घटना से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी RTO कार्यालय में दो कर्मचारियों के विवाद के बाद फायरिंग: अलमारी में लगी गोली, दफ्तर में मचा हड़कंप, आरोपी कर्मचारी फरार