दोस्तों के साथ रामनगर घूमने गए युवक की नहर में डूबने से मौत

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा, काशीपुर। दोस्तों के साथ काशीपुर से रामनगर घूमने गए युवक की नहर में डूब कर मौत हो गई।युवक का शव पोस्टमार्टम के बाद आज जैसे ही रामनगर से काशीपुर पहुंचा परिजनों में कोहराम मच गया। मोहल्ले वासी मृतक परिजनों को देर तक ढांढस बंधाते रहे। अपराहन बाद नम आंखों से मृतक के शव को सुपुर्द ए खाक किया गया।


प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहल्ला काजीबाग निवासी सद्दाम 20 वर्ष पुत्र असलम मोहल्ले के ही परवेज, आसिम उर्फ भूरा व राजा नामक दोस्तों के साथ दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर सैर सपाटा करते हुए रामनगर के सीताबनी मार्ग पर बांगा झाला नदी पहुंच गए। बताया जा रहा है कि उपरोक्त सभी चारों युवक नहाने के उद्देश्य नदी के पानी में उतर गए इस दौरान नदी में स्नान करते हुए सद्दाम नामक युवक गहरे पानी में जाकर डूब गया। परवेज कासिम व राजा ने तमाम मशक्कत के बाद गहरे पानी में डूबे सद्दाम को किसी तरह बाहर निकाला। रामनगर पुलिस को जैसे ही मामले की सूचना मिली उसने तत्काल मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को कब्जे में लेते हुए उसे मोर्चरी भिजवा दिया। उधर दूसरी ओर मृतक परिजनों को जब दुखद घटना का पता चला तो वह घटना को सुनकर अवाक रह गए। मृतक परिवार मे घटना के बाद से ही मातमी सन्नाटा पसरा है। अंत्य परीक्षण के बाद आज जैसे ही मृतक का शव रामनगर से काशीपुर स्थित उसके आवास लाया गया परिजन व संबंधी दहाड़े मारकर रोने लगे। मृतक के घर के पास स्थानीय लोगों का हुजूम इकट्ठा था। जोहर की नमाज के बाद मृतक के शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया गया। इस अवसर पर सभी की आंखें नम रही। मृतक दो भाई तथा दो बहनों में सबसे छोटा है। उसके पिता मवेशियों का कार्य करते हैं। अचानक घटी घटना को लेकर परिवार में शोक व्याप्त है।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर कोतवाली में पूर्व विधायक और कोतवाल के बीच तीखी नोकझोंक: मारपीट के मामले में गिरफ्तारी की मांग पर बहस, 'तुम' शब्द पर भड़के इंस्पेक्टर
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर कोतवाली में पूर्व विधायक और कोतवाल के बीच तीखी नोकझोंक: मारपीट के मामले में गिरफ्तारी की मांग पर बहस, 'तुम' शब्द पर भड़के इंस्पेक्टर