दो नाबालिग भाइयों के साथ मारपीट करने के मामले में कुंडा थाना पुलिस ने प्रधान पति समेत आठ के खिलाफ नामजद मुकदमा किया दर्ज

खबर शेयर करें -

काशीपुर: दो नाबालिग भाइयों के साथ मारपीट करने के मामले में कुंडा थाना पुलिस ने प्रधान पति समेत आठ के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

जानकारी के मुताबिक बैलजुड़ी निवासी सीमा बेगम पत्नी सलीम अहमद ने कुंडा थाना में तहरीर दी थी. सीमा बेगम ने बताया कि उसके दो नाबालिग बेटे गांव की मस्जिद में नमाज पढ़ने गए थे. नमाज पढ़ कर जब वह दोनों घर वापस आ रहे थे, इसी दौरान मस्जिद के बाहर प्रधान पति सरफराज हुसैन, मेहराज पुत्र शाहिद हुसैन, उज्जैर, बिलाल पुत्र जुल्फिकार, हाशिम पुत्र हाकम अली, मोहसिन पुत्र कलुआ, रिजवान पुत्र तौकीर, फिरोज पुत्र मुस्तर निवासी गण बैलजूड़ी ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया.

यह भी पढ़ें 👉  गौला नदी के उफान और कटाव से प्रभावित क्षेत्रों का नंदन दुर्गापाल ने किया निरीक्षण; कहा- "अस्थाई पैचवर्क नहीं, बिंदुखत्ता को चाहिए स्थाई समाधान"

इस दौरान उसके दोनों बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए‌, जिन्हें इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. साथ ही आरोप लगाया कि देर शाम जब उसका पति सलीम अहमद घर आ रहा था, तब भी प्रधान पति ने रिवॉल्वर लेकर उसके पति को जान से मारने की धमकी दी. पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्रधान पति सरफराज समेत आठ लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है‌.

यह भी पढ़ें 👉  रानीबाग चित्रशिला घाट पर भीषण हादसा: गौला नदी में अचानक आए उफान से शवों समेत बह गईं दो चिताएं, परिजनों में हड़कंप
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  गौला नदी में लापता बिंदुखत्ता निवासी राम सिंह का शव गौलापार के पास मिला: 24 घंटे बाद SDRF ने किया बरामद