दो बाइकों की भिड़ंत में पूर्व ग्राम प्रधान की मौत

खबर शेयर करें -


सितारगंज: दो बाइकों की भिड़ंत में पूर्व प्रधान की दर्दनाक मौत हो गई। जिससे जहां उसके परिजनों में कोहराम मचा है वहीं क्षेत्र में शोक की लहर है। ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों ने उनके आवास पर पहुंचकर शोक जताया है।
गुरुवार की देर रात को शक्तिफार्म के बैकुंठपुर गांव के पूर्व ग्राम प्रधान 50 वर्षीय श्यामल सरकार पुत्र निरापद सरकार किसी काम से ग्राम पांच क्वार्टर जा रहे थे। इस दौरान सड़क पर उनकी बाइक व सामने से आ रही पीलीभीत निवासी विश्वजीत सरकार की बाइक ने आमने सामने टक्कर हो गई। दुर्घटना में गुरु ग्राम प्रधान व दूसरी बाइक को चला रहे 20 वर्षीय युवक विश्वजीत सरकार गंभीर रूप से घायल हो गए। विश्वजीत उत्तर प्रदेश के जनपद पीलीभीत से शक्तिफार्म के ग्राम पांच क्वार्टर में अपने रिश्तेदार के यहां आया है। परिजनों द्वारा घायल श्यामल को सितारगंज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर उसे चिकित्सकों द्वारा हायर सेंटर रेफर कर दिया। जिस पर परिजनों से हल्द्वानी के एक निजी चिकित्सालय में ले गए। जहां पर चिकित्सकों ने श्यामल को मृत घोषित कर दिया। श्यामल की मौत से उसकी पत्नी संध्या, पुत्र सूरज, शक्ति व अन्य परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। इधर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। इधर दुर्घटना में दूसरी बाइक में सवार विश्वजीत की भी हालत गंभीर बनी हुई है। परिजनों द्वारा उसे हल्द्वानी के चिकित्सालय में ले जाया गया है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  यूकेडी नेता भुवन पहाड़ी ने दी जन्माष्टमी की शुभकामनाएं: कहा—युवाओं को श्रीकृष्ण के 'कर्मयोग' से प्रेरणा लेने की जरूरत