दो से अधिक बच्चे होने पर शासन ने केलाखेड़ा नगर पंचायत के अध्यक्ष हामिद अली को हटाया

खबर शेयर करें -

देहरादून: दो बच्चों से अधिक के मानक का पालन नही करने पर उत्तराखंड शासन ने नगर पंचायत केलाखेड़ा के अध्यक्ष को हटा दिया है। उनके चार बच्चे हैं। बता दें कि अकरम खां पुत्र अकमल खां निवासी वार्ड सं0-8 केलाखेडा तहसील बाजपुर, जिला उधमसिंहनगर द्वारा अपने शिकायती पत्र में हामिद अली पुत्र श्री नामे अली निवासी वार्ड नं0-4 , जामा मस्जिद हाट बाजार, केलाखेडा, तहसील – बाजपुर , जिला ऊधमसिंहनगर वर्तमान में नगर पंचायत, केलाखेडा के अध्यक्ष के पद पर कार्यरत है। शिकायत की गई थी कि नगर पंचायत अध्यक्ष हामिद अली ने उत्तर प्रदेश नगर पालिका अधिनियम , 1916 के प्राविधानों का उल्लंघन किया गया है। उनकी दिनांक 27.04.2003 के पश्चात् 02 से अधिक संताने है । जिसपर सचिव प्रभारी शहरी विनोद कुमार सुमन के मुताबिक दो से ज्यादा बच्चो के मानक के उल्लंघन के आरोप में केलाखेड़ा के नगर पंचायत के अध्यक्ष को हटाया गया है। इससे पहले लक्सर में एक वार्ड सदस्य को हटाया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  झनकट के ब्रिलियंस वर्ल्ड एकेडमी में धूमधाम से मनाई गई कृष्ण जन्माष्टमी: नन्हे राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने बांधी समां
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़ें

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में बर्थडे पार्टी के दौरान चलती कार से गिरा युवक, तड़पता छोड़ भागे दोस्त: अस्पताल में मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका